आधार और पैन कार्ड दोनों ही काफी जरूरी दस्तावेज हैं। कई जरूरी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इनकी आवश्यकता पड़ती है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल या फिर बड़े बैंकिंग ट्रांजैक्शन को करते हैं तो आपके पास पैन कार्ड का होना काफी जरूरी है। इसके अलावा नौकरी या आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी पैन कार्ड की काफी आवश्यकता पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ आधार कार्ड आपकी पहचान को दर्शाने का कार्य करता है। सरकारी और कई गैर सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित होने के लिए भी इसकी काफी जरूरत होती है। आज देशभर में बड़े स्तर पर आधार कार्ड को दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दिनों कई लोग अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। आइए जानते हैं -
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 निश्चित कर दी है। अगर आप इस बीच में अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।
3 of 4
पैन कार्ड
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
इसके अलावा आपका पैन कार्ड भी इनएक्टिव हो जाएगा। सरकार द्वारा तय की गई इस डेडलाइन तक अगर आप आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर अधिकतम 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
4 of 4
पैन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा लेना चाहिए। जो लोग इस काम को 31 मार्च 2022 तक नहीं करवाते हैं, उनका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा।