फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: PAN और आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, जल्दी करें ये काम नहीं तो आमान्य हो जाएगा आपका पैन कार्ड

Fri, 08 Oct 2021 11:22 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
PAN Aadhaar card linking process please do this work immediately otherwise your pan card will become invalid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आधार और पैन कार्ड दोनों ही काफी जरूरी दस्तावेज हैं। कई जरूरी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इनकी आवश्यकता पड़ती है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल या फिर बड़े बैंकिंग ट्रांजैक्शन को करते हैं तो आपके पास पैन कार्ड का होना काफी जरूरी है। इसके अलावा नौकरी या आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी पैन कार्ड की काफी आवश्यकता पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ आधार कार्ड आपकी पहचान को दर्शाने का कार्य करता है। सरकारी और कई गैर सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित होने के लिए भी इसकी काफी जरूरत होती है। आज देशभर में बड़े स्तर पर आधार कार्ड को दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दिनों कई लोग अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के  साथ लिंक कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। आइए जानते हैं - 
PAN Aadhaar card linking process please do this work immediately otherwise your pan card will become invalid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 निश्चित कर दी है। अगर आप इस बीच में अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है। 

PAN Aadhaar card linking process please do this work immediately otherwise your pan card will become invalid
पैन कार्ड - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

इसके अलावा आपका पैन कार्ड भी इनएक्टिव हो जाएगा। सरकार द्वारा तय की गई इस डेडलाइन तक अगर आप आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर अधिकतम 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Aadhaar card linking process please do this work immediately otherwise your pan card will become invalid
पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा लेना चाहिए। जो लोग इस काम को 31 मार्च 2022 तक नहीं करवाते हैं, उनका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed