दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर बंपर खरीदारी होने वाली है। लोग तरह तरह की चीजों को ऑनलाइन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर कुछ खरीदने का जा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बातें बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो सकता है। दिवाली और धनतेरस के अवसर पर बड़ी ई कॉमर्स वेबसाइटें बंपर ऑफर्स निकालती हैं। ऐसे में ऑनलाइन चीजों खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कई साइबर फ्रॉड करने वालों की निगाहें आप पर टिकी होती हैं। ऐसे में हर एक कदम पर सावधान रहना जरूरी है। नहीं तो आप भी ऑनलाइन ठगी का शिकार बन सकते हैं। इसी कड़ी में आइए उन बातों को जानते हैं, जिनका शॉपिंग के समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।
काम की बात: दिवाली पर शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन