फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST: महंगा हो जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग करना, रिफंड करना भी होगा मुश्किल

Mon, 26 Jun 2017 04:22 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 26 Jun 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
online shopping may become dearer after gst, refund and cancel of product will become tough
online sale
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और ई-रिटेलर वेबसाइट से सामान मंगाते हैं तो 1 जुलाई से ऐसा करना महंगा हो जाएगा। वहीं सामान पसंद न आने पर उसको रिफंड या फिर कैंसिल करना भी मुश्किल हो जाएगा। ये पांच कारण हैं, जिनकी वजह से जीएसटी के लागू हो जाने के बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूस आदि वेबसाइट्स से शॉपिंग करना आपके लिए तकलीफ देगा। 
online shopping may become dearer after gst, refund and cancel of product will become tough
ऑनलाइन शॉपिंग
नहीं मिलेगा डिस्काउंट और फ्री गिफ्ट
जीएसटी के लागू होने के बाद ये कंपनियां ग्राहकों को किसी तरह का डिस्काउंट या फिर फ्री गिफ्ट नहीं दे पाएंगी। अगर कोई ई-रिटेल कंपनी ऐसा करती है, तो उसको अतिरिक्त टैक्स देना होगा। इसके अलावा ऐसी कंपनियों को गुड्स सप्लाई करने वाली कंपनी या सप्लायर को भी सामान की कीमत पर टैक्स देना होगा। जब खरीदने से लेकर के बेचने पर टैक्स देना होगा तो कंपनी कैसे डिस्काउंट देगी?
online shopping may become dearer after gst, refund and cancel of product will become tough
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : Market Land
देना होगा 1 फीसदी टैक्स 
जीएसटी में आगे चलकर के ई-कॉमर्स वेबसाइट को 1 फीसदी टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) देना होगा। हालांकि अभी इसे लागू नहीं किया गया है, लेकिन आगे चलकर यह नियम पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। फिलहाल ये वेबसाइट्स किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं वसूलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
online shopping may become dearer after gst, refund and cancel of product will become tough
ऑनलाइन शॉपिंग
सामान की होगी तेज डिलीवरी
जीएसटी में ऑर्डर किए गए सामान की तेज डिलीवरी कंपनियां कर सकेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका पेपरवर्क काफी कम हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप नोएडा में रहते हैं और सामान आपने मुंबई की किसी कंपनी से मंगाया है तो फिर विक्रेता को अलग-अलग बिल फाइल करने होते थे। ऐसा अब कुछ भी नहीं होगा, जिससे आपको सामान जल्दी मिल सकेगा।
विज्ञापन
online shopping may become dearer after gst, refund and cancel of product will become tough
Online shopping
सामान का रिटर्न, कैंसिल करना होगा मुश्किल
ई-कॉमर्स वेबसाइट से अगले महीने से सामान मंगाकर पसंद न आने पर उसको रिटर्न करना या फिर पेमेंट करने के बाद ऑर्डर करने के बाद कैंसिल करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को 18 फीसदी टैक्स रिटर्न गुड्स पर देना होगा। टीसीएस के लागू होने के बाद कंपनियों को ही टैक्स वहन करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed