निवेश एक ऐसा जरिया है, जहां से आप अपनी पूंजी में कम समय के अंदर काफी इजाफा कर सकते हैं। हालांकि, इन्वेस्टमेंट करते समय आपको काफी सूझ बूझ से काम लेना चाहिए। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर योजनाबद्ध ढंग से निवेश किया जाए, तो उस पर हमें शानदार रिटर्न मिलता है। पूरे विश्व में पिछले कुछ सालों से कोरोना महामारी का आतंक फैला हुआ है। इसके दंश से हम सभी का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते देश दुनिया में करोड़ों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ कई व्यापारियों को एक बड़े घाटे का सहन भी करना पड़ा। नया साल शुरू हो चुका है। हालांकि महामारी का आतंक ज्यों का त्यों बना हुआ है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रभाव भारत में काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में निवेश एकमात्र ऐसा जरिया है, जहां से आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। नए साल के इस शुभ अवसर पर हम आपको उन क्षेत्रों के बारे में बताने वाले हैं, जहां इन्वेस्ट करके आप एक शानदार रिटर्न पा सकते हैं। आइए जानते हैं...
New Year 2022 Investment Tips: नए साल के अवसर पर इन क्षेत्रों में करें निवेश, बैंक एफडी से कई गुना ज्यादा मिलेगा रिटर्न
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन