फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एसबीआई की इस पेंशन योजना में मात्र 500 रुपये के निवेश से मिलेगी जिंदगी भर पेंशन, इस तरह से करें अप्लाई

Wed, 06 Oct 2021 01:29 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
National pension Scheme SBI pension scheme with you can earn a lot of returns and benefits with this pension scheme of SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

राष्ट्रीय पेंशन स्कीम को लेकर कई लोग उत्साहित दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना के साथ जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी अपने स्तर पर लोगों को इस योजना के साथ जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रहा है। वह विभिन्न जगहों पर स्कीम को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। एसबीआई का उद्देश्य है कि बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़ कर इस स्कीम का लाभ उठाएं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने स्तर पर भी कई लाभ इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को दे रहा है। इसके अलावा बैंक ग्राहकों और कामगारों को भी राष्ट्रीय पेंशन योजना के साथ जोड़ने के लिए कई दिशाओं में काम कर रहा है। उसने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अगर आप इस स्कीम को चुनते हैं, तो बैंक की तरफ से आपको कई अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं -

National pension Scheme SBI pension scheme with you can earn a lot of returns and benefits with this pension scheme of SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SBI
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय पेंशन योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। इसमें लो कॉस्ट के स्ट्रक्चर को शामिल किया गया है। इसमें आपको पीएफआरडीए से जो रेगुलेटेड मार्केट रिटर्न है, वो मिलेंगे। आप बड़ी आसानी से एसबीआई की किसी भी शाखा में जाकर आवश्यक अंशदान राशि और एनपीएस कंट्रीब्यूशन स्लिप देकर इस योजना के साथ जुड़ सकते हैं।
National pension Scheme SBI pension scheme with you can earn a lot of returns and benefits with this pension scheme of SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इसमें दो तरह के अकाउंट को शामिल किया गया है। पहला पेंशन अकाउंट है, जिसमें आपको कई तरह के टैक्स बेनिफिट मिलेंगे। वहीं दूसरा इन्वेस्टमेंट अकाउंट है। इसमें किसी भी प्रकार का टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
National pension Scheme SBI pension scheme with you can earn a lot of returns and benefits with this pension scheme of SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SBI

एनपीएस योजना के साथ आप एसबीआई योनो या ऑनलाइन एसबीआई की मदद से जुड़ सकते हैं। अगर आप एसबीआई योनो के जरिए इससे जुड़ना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले योनो एप पर जाकर इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसे करने के बाद एनपीएस अकाउंट को सेलेक्ट करें और अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। डीटेल्स दर्ज करने के बाद आपका एनपीएस अकाउंट ओपन हो जाएगा।

विज्ञापन
National pension Scheme SBI pension scheme with you can earn a lot of returns and benefits with this pension scheme of SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

वहीं अगर आप इसे एसबीआई ऑनलाइन से खुलवाना चाहते हैं, तो आपको https://onlinesbi.co.in पर विजिट करना होगा। होमपेज पर आने के बाद ई-सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद एनपीएस रजिस्ट्रेशन या नियर एसबीआई ब्रांच के ऑप्शन को क्लिक करें। इसे करने के बाद आपसे कुछ जरूरी डिटेल्स मांगी जाएगी। अपनी जानकारी को इसमें फिल करें। पूरी प्रक्रिया होने के बाद आपका एनपीएस अकाउंट खुल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed