फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Policy: एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, 25 मार्च तक है मौका

Sun, 06 Feb 2022 10:14 AM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Feb 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
Life Insurance Policy LIC gave chance to revive the lapsed policy till march 25
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर - फोटो : iStock

अगर आप भी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के ग्राहक हैं आपके लिए अच्छी खबर है। एलआईसी अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए आए दिन नियमों कुछ बदलाव करती रहती है। अब ग्राहकों को सुविधा को देखते हुए कंपनी एक अहम फैसला लिया है। एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। ऐसे में अगर आपकी एलआईसी पॉलिसी लैप्स हो गई है तो आपके पास इसे फिर से शुरू करने का शानदार मौका है। इसके लिए एलआईसी ने मार्च तक का समय भी दिया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस कैंपेन में फिर से चालू कराया जाएगा। ये कैंपेन 7 फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं... 

Life Insurance Policy LIC gave chance to revive the lapsed policy till march 25
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर - फोटो : iStock
पॉलिसी को फिर से करा सकते हैं सक्रिय
  • एलआईसी ने कहा है कि कोरोना महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और ये अभियान एलआईसी के पॉलिसी होल्डर के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने का एक अच्छा अवसर है। 
Life Insurance Policy LIC gave chance to revive the lapsed policy till march 25
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर - फोटो : iStock
पॉलिसी सक्रीय करने पर शुल्क में भी मिलेगी छूट
  • भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों से कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर, जो भी शुल्क लगता है उसमें छूट भी दी जा रही है। लेकिन कंपनी ने कहा कि टर्म प्लान एवं उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर ये छूट नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Life Insurance Policy LIC gave chance to revive the lapsed policy till march 25
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर - फोटो : iStock
  • हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए जरूरी मेडिकल रिपोर्ट में कोई राहत नहीं दी जाएगी। लेकिन स्वास्थ्य एवं सूक्ष्म इंश्योरेंस योजनाओं में देरी से प्रीमियम चुकाने पर लगने वाले शुल्क में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Life Insurance Policy LIC gave chance to revive the lapsed policy till march 25
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खबर - फोटो : iStock
  • साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक और राहत देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत पांच साल से प्रीमियम भुगतान नहीं की गई पॉलिसी को भी सक्रिय किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed