अगर योजनाबद्ध ढंग से किसी स्कीम में निवेश किया जाए, तो मैच्योरिटी पर व्यक्ति को शानदार रिटर्न मिलता है। हालांकि, किसी भी स्कीम में इन्वेस्ट करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सालह जरूर लेनी चाहिए। बीते कुछ सालों के दौरान भारत में निवेश का चलन काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर अपने पैसों का निवेश शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में कर रहे हैं। हालांकि, देश की अधिकांश आबादी अभी भी इन क्षेत्रों में निवेश करने से घबराती है। इसके पीछे का कारण बाजार जोखिमों का खतरा है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होगा। वहीं निवेश पर रिटर्न भी शानदार मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगा शानदार रिटर्न, जानें इसके बारे में
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन