फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: LIC नवजीवन पॉलिसी है काफी खास, 1 लाख देने पर मिलेगा पूरे 11 लाख का बीमा

Thu, 14 Oct 2021 12:12 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
LIC Navjeewan Plan know all details about this special policy of LIC
lic - फोटो : lic

अक्सर हम सभी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक अच्छे निवेश की तलाश करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही खास पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको एक बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा। इस खास प्लान का नाम LIC नवजीवन पॉलिसी है। इस पॉलिसी में या तो आप एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या फिर आप भुगतान अवधि के साथ सीमित प्रीमियम के रूप में भी इसे कर सकते हैं। इस प्रीमियम के ऐसे कई फायदे हैं, जिनका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। ये एक गैर लिंक्ड, लाभ के साथ बंदोबस्त जीवन बीमा योजना है। LIC का नवजीवन प्लान परिपक्वता से पहले अगर किसी व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं LIC की खास नवजीवन पॉलिसी के बारे में। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में -

LIC Navjeewan Plan know all details about this special policy of LIC
LIC - फोटो : LIC

नवजीवन योजना की अवधि 10 से 18 वर्ष के बीच की है। अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु जोखिम शुरू होने की तारीख से पहले हो जाती है, तो उस व्यक्ति द्वारा भुगतान किया गया प्रीमियम उसके परिवार को बगैर ब्याज के वापस कर दिया जाएगा।

LIC Navjeewan Plan know all details about this special policy of LIC
LIC - फोटो : LIC

वहीं अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु जोखिम शुरू होने के बाद होती है, तो उसके बीमा की कुल राशि का भुगतान व्यक्ति द्वारा तय किए गए नॉमिनी को दिया जाएगा। वहीं अगर व्यक्ति की मृत्यु पहले 5 वर्षों में होती है, तो मृत्यु पर मिलने वाली बीमा राशि + लॉयल्टी एडिशन नॉमिनी को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Navjeewan Plan know all details about this special policy of LIC
LIC - फोटो : pixabay

इस बीमा के कई और भी बेनिफिट्स हैं। नवजीवन पॉलिसी को खरीदते वक्त आप अलग से एलआईसी की दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम राशि देनी होगी। इस योजना की न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये है। नवजीवन पॉलिसी के पूरा होने पर आपको 11 लाख तक का बीमा मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed