फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Tarun: बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए LIC की ये स्कीम है काफी खास, 26 लाख रुपये तक मिलेगा आपको बीमा

Sat, 16 Oct 2021 11:15 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun policy is very beneficial for your child future know all details about this
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी - फोटो : LIC

अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हम सभी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम निवेश के तमाम विकल्पों की खोज करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित है और उनके भविष्य को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो आप LIC के जीवन तरुण पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस निवेश के जरिए आप अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बना सकते हैं। इससे आपके बच्चे को उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में काफी लाभ मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर LIC द्वारा इस स्कीम को चलाया गया है। ये एक फ्लेक्सिबल स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत 25 वर्ष की आयु होने पर परिपक्वता लाभ मिलेगा। अगर इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष की है, तो आपकी पॉलिसी अवधि 17 वर्ष में पूरी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC जीवन तरुण पॉलिसी के बारे में -

LIC Jeevan Tarun policy is very beneficial for your child future know all details about this
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी - फोटो : LIC

LIC की जीवन तरुण पॉलिसी की न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस पॉलिसी में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिन होनी चाहिए। वहीं प्रवेश की अधिकतम आयु 12 वर्ष तय की गई है। 

LIC Jeevan Tarun policy is very beneficial for your child future know all details about this
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी - फोटो : LIC

पॉलिसी तब परिपक्व होगी, जब आपके बच्चे की उम्र 25 वर्ष की हो जाएगी। इससे मिलने वाली राशि की सहायता से बच्चे को उच्च शिक्षा दिलाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस राशि का उपयोग बच्चा अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए और दिशाओं में भी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun policy is very beneficial for your child future know all details about this
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी - फोटो : LIC

LIC के जीवन तरुण प्लान के और भी कई बेनिफिट्स हैं। अगर पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने वाले माता पिता की मृत्यु हो जाती है तो भविष्य के सभी प्रीमियम को  माफ कर दिया जाएगा। वहीं पॉलिसी को जब तक चुना नहीं जाता तब तक वह सक्रिय रहेगी। LIC जीवन तरुण पॉलिसी के तहत आपको 26 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed