फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aadhaar Stambh Policy: एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, खरीदने पर लो इनकम वाले लोगों को मिलेंगे ढेरों फायदे

Wed, 27 Oct 2021 11:57 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Policy know full details about this plan
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : pixabay

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए निवेश एक बेहतर विकल्प होता है। अगर आप एक व्यवस्थित ढंग से अपने पैसों को निवेश करते हैं, तो आप भविष्य में आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं। आपको किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही खास पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। LIC के इस खास प्लान का नाम LIC आधार स्तंभ पॉलिसी है। इस स्कीम के कई फायदे हैं, जिनका लाभ आप इसमें निवेश करके उठा सकते हैं। ये स्कीम आपको सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है। LIC की ये पॉलिसी एक सहभागी बंदोबस्ती योजना है। अगर पॉलिसी के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो योजना के तहत नामांकित व्यक्ति को कवर राशि दे दी जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं LIC आधार स्तंभ योजना के बारे में विस्तार से -

LIC Aadhaar Stambh Policy know full details about this plan
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : LIC

जैसा की आपको नाम से ही पता चल रहा है कि इस पॉलिसी का नाम आधार स्तंभ पॉलिसी है, तो इसको केवल वही लोग खरीद सकते हैं, जिनके पास आधार कार्ड है। अगर आप अपने पैसों को बिना जोखिम लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो LIC की ये पॉलिसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। 

LIC Aadhaar Stambh Policy know full details about this plan
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : LIC

LIC आधार स्तंभ पॉलिसी को केवल पुरुष ही खरीद सकते हैं। यह एक एंडोमेंट प्लान है, जिसमें परिपक्वता आयु के पूरा होने पर व्यक्ति को एकमुश्त राशि दे दी जाती है। इस स्कीम में न्यूनतम प्रवेश आयु 8 वर्ष है। वहीं अधिकतम प्रवेश आयु 55 साल है। इस प्लान की न्यूनतम अवधि 10 साल की है। वहीं अधिकतम 20 साल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Policy know full details about this plan
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : LIC

इस पॉलिसी में आप न्यूनतम 70 हजार रुपये बीमा राशि में निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम 3 लाख रुपये की राशि को निश्चित किया गया है। इस प्लान में आप प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Policy know full details about this plan
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : LIC

पॉलिसी के परिपक्व होने के बाद देय राशि ग्राहक को एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। अगर पॉलिसी के 5 वर्षों के बाद व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो बीमित राशि नामांकित व्यक्ति को दे दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed