एलआईसी आधारशिला पॉलिसी: एक बेहतर भविष्य के लिए हम सभी लोग अपने पैसों की बचत करते हैं। हालांकि, महंगाई के इस दौर में बचत किए गए पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में उसको ठीक जगह पर निवेश करना सबसे बढ़िया विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें इन्वेस्ट करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर आपको एक जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। एलआईसी की ये स्कीम केवल महिलाओं के लिए ही है। इस स्कीम में 8 से 55 साल के बीच महिलाएं निवेश कर सकती हैं। एलआईसी के इस प्लान में निवेश करने वाली महिलाओं को बचत और सुरक्षा दोनों के फायदे मिलते हैं। इस प्लान को खरीदने पर आपको ढेरों लाभ मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस खास आधारशिला स्कीम के बारे में विस्तार से -
LIC Aadhaar Shila: एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, हर महीने 893 रुपये निवेश करके आप भी बन सकते हैं लखपति
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन