फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: PNR नंबर से जानें अपनी बुकिंग टिकट का स्टेटस, ये रहा चेक करने का आसान प्रोसेस

Mon, 29 Nov 2021 10:24 AM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Know the status of your booking ticket from pnr number what is the process of checking pnr number
पीएनआर चेक करने का तरीका - फोटो : istock

रेल की यात्रा करना सभी को अच्छा लगता है। ट्रेन में बैठ कर शहर, गांव देखने का एक अलग ही मजा है। ऐसा लगता है कि जैसे हम रेल में बैठे बैठे पूरा भारत दर्शन कर रहे हैं। यात्राएं दो तरह की होती हैं, एक यात्रा हम छोटी दूरी की करते हैं,जिससे हमें कोई टिकट बुक नहीं करनी होती हैं, बस एक जनरल टिकट लेकर हम यात्रा करते हैं। दूसरी यात्रा वो होती है जो लंबी दूरी की होती हैँ। इस लम्बी दूरी की यात्रा में हमें टिकट बुक कराना होता हैं। जिससे कि यात्रा के समय कोई परेशानी न हो। जब यात्रा के लिए टिकट बुक करते है, तो  टिकट पर 10 अंकों का नंबर दिया गया होता हैं। इसे PNR नंबर कहा जाता है। इसमें यात्री का नाम,पता,उम्र,कब यात्रा करनी है,जैसी जानकारी दी गई होती है। इस नम्बर की मदद से हम अपनी टिकट बुकिंग की स्टेटस को जान सकते हैं।

Know the status of your booking ticket from pnr number what is the process of checking pnr number
पीएनआर चेक करने का तरीका - फोटो : istock
PNR नंबर कैसे चेक करें?
  • पीएनआर नंबर चेक करना काफी आसान होता है। 
  • सबसे पहले आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जैसे ही आप वेबसाइट को ओपन करेंगे आपको सामने ही PNR लिखा हुआ दिखेगा।
  • अब आपको उस PNR वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Know the status of your booking ticket from pnr number what is the process of checking pnr number
पीएनआर चेक करने का तरीका - फोटो : istock
  • ऑप्शन को क्लिक करते ही आपको एक बॉक्स दिखेगा, जिसमें आपको अपने टिकट पर लिखा PNR नंबर दर्ज करना है।
  • ये PNR नंबर आपके टिकट पर ऊपर बाई तरफ लिखा होता है।
  • बॉक्स के नीचे एक कैप्चा कोड होता है उसे भी आपको भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the status of your booking ticket from pnr number what is the process of checking pnr number
पीएनआर चेक करने का तरीका - फोटो : istock

  • कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सबमिट करते ही आपके टिकट की बुकिंग स्टेटस की सभी जानकारी आपके मोबाइल या कंप्यूटर के स्क्रीन पर होगी।

विज्ञापन
Know the status of your booking ticket from pnr number what is the process of checking pnr number
पीएनआर चेक करने का तरीका - फोटो : istock
PNR कैसे वर्क करता है?

कोई यात्री रेलवे, IRCTC या किसी प्राइवेट ट्रैवेल वेबसाइट से टिकट बुक करता है तो सेंटर ऑफ रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम यानी CRIS उस यात्री को 10 नंबर का एक डिजिट देता है जो कि उस यात्री का वो PNR नंबर होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed