फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम: इस स्कीम के हैं ढेरों फायदे, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे पूरे 16 लाख रुपये

Fri, 22 Oct 2021 04:28 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Post Office recurring deposit scheme you can earn lots of benefits after investing in this scheme
indian post - फोटो : indian post

एक बेहतर निवेश हमेशा एक अच्छा रिटर्न देता है। भारत में एक बड़ा वर्ग मिडिल क्लास का है। निवेश के लिए वह सदा ऐसे रास्तों की तलाश करता है, जो सुरक्षित हो और उसमें किसी भी प्रकार के जोखिम का सामना ना करना पड़े। अगर आप भी अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करने की सोच रहे हैं, जहां से एक बेहतर रिटर्न आ सके, तो आज हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इसका नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम को लेकर देश भर के कई लोग काफी उत्सुक दिख रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की ये योजना निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें कम जोखिम के साथ आप ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको इस खास स्कीम के विषय में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Post Office recurring deposit scheme you can earn lots of benefits after investing in this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस की इस आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम) में आपको प्रति महीने 10 साल तक 10 हजार रुपये जमा करना होगा। रिटर्न के तौर पर आपको 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर 16 लाख 28 हजार रुपये मिलेंगे। देश भर के कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 

Indian Post Office recurring deposit scheme you can earn lots of benefits after investing in this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम मूल्य की कोई सीमा तय नहीं की गई है। ये स्कीम आपको रिटर्न की गारंटी देती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत आपके अकाउंट को 5 सालों के लिए खोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Post Office recurring deposit scheme you can earn lots of benefits after investing in this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

वहीं कुछ बैंक 6 महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा भी देते हैं। इस स्कीम में आपको नियमित तौर पर पैसों को जमा करना होगा। अगर आप किसी महीने किस्त अदा नहीं कर पाते हैं, तो आपको हर महीने 1 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भरना होगा। वहीं अगर आप चार बार किस्त नहीं भर पाते हैं, तो आपके खाते को  बंद कर दिया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed