फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITR: अब घर बैठे खुद भरिए आईटीआर, भरने का ये रहा सरल तरीका

Fri, 10 Dec 2021 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
how to file itr online for first time
आईटीआर भरने का तरीका - फोटो : pixabay

हम अपनी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है आदि। वहीं, जो लोग नौकरी या बिजनेस करते हैं, वो आईटीआर से पूरी तरह से परिचित होंगे। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन के समय इन लोगों को आईटीआर भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह  के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का फॉर्म भरना होता है। इस साल आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं। मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

how to file itr online for first time
आईटीआर भरने का तरीका - फोटो : pixa

आईटीआर भरने के लिए अपनाएं ये टिप्स:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eportal।incometax।gov।in/iec/foservices/#/login पर जाना है। इसके बाद आप अपना लॉगिन आईडी डालकर पासवर्ड भरिए। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो फॉरगेट पासवर्ड वाले विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
how to file itr online for first time
आईटीआर भरने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • लॉगिन करने के बाद खुलने वाले पेज पर ई-फाइल का विकल्प चुनिए और यहां पर इनकम-टैक्स भरने वाले विकल्प को चुनिए। इसे बाद आप वित्तीय वर्ष का चयन कीजिए। फिर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको ऑनलाइन वाला विकल्प चुनकर, उसमें पर्सनल वाले विकल्प का चयन कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to file itr online for first time
आईटीआर भरने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको आईटीआर-1 और आईटीआर-4 दो विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से सैलरी पाने वाले लोगों को आईटीआर-1 का चयन करना होता है।  सिस्टम पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें फॉर्म भरने के प्रकार में से 139(1) असली रिटर्न चुनिए।
विज्ञापन
how to file itr online for first time
आईटीआर भरने का तरीका - फोटो : pixabay

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके पास एक फॉर्म आएगा, जिसमें पूछी गई सारी जानकारियों के साथ आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी भरनी होगी। अगर फॉर्म में ऑफलाइन का विकल्प चुनते हैं, तो आपके पास फॉर्म डाउनलोड होने के बाद अटैच फाइल का विकल्प आता है। फॉर्म भरने के बाद आप ऑनलाइन वैरीफिकेशन का चयन कीजिए, जिसके बाद आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed