फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pension Scheme: शादीशुदा लोगों को मिल सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये तक, जानिए कैसे उठा सकते हैं स्कीम का लाभ

Fri, 10 Dec 2021 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
govt Pension Scheme for married couple
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : iStock

शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसमें सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। आज के दौर में शादी का प्रचलन काफी तेजी है। लगभग हर कोई चाहता है कि उसकी शादी हो, साथ ही अगर हम कहें कि शादी करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपए मिलेंगे तो आप भी शादी करने के बारे में सोचेंगे। जी हां, आज हम आपको सरकार की इस बेहतरीन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत हर शादीशुदा इंसान को हर महीने 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर किसी को अपने भविष्य और बुढ़ापे की काफी चिंता होती है, ऐसे में आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। साथ ही ये योजना काफी फायदे दे सकती है, और इसका प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...

govt Pension Scheme for married couple
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : pixabay

क्या है ये योजना?

  • सरकार द्वारा काफी तेजी से चलाई जा रही इस योजना का लाभ शादीशुदा लोग ले सकते हैं। इस योजना को अटल पेंशन योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत शादीशुदा लोगों को हर महीने एक हजार, दो हजार, तीन हजार, चार हजार रुपये और अधिकतम 5 हजार की आर्थिक पेंशन दी जाती है। ये एक प्रकार का काफी ज्यादा सुरक्षित निवेश है, जिसके अंतर्गत पति-पत्नी दोनों लोग इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक सेविंग अकाउंट होना चाहिए, साथ ही आधार कार्ड और फोन नंबर चाहिए।
govt Pension Scheme for married couple
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : Istock

कैसे उठाएं लाभ?

  • इस पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बैंक में खाता खुलवाना होगा। साथ ही आप आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के लोगों को मिल सकता है। इसमें निवेश करने के बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
govt Pension Scheme for married couple
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : iStock

मौत होने के बाद भी मिलेगा लाभ 

  • अगर इस योजना में जुड़ने के बाद आपकी मौत हो जाती है, तो आपका लाभ आपके परिवार के लोगों को मिलेगी। इस पेंशन का सारा लाभ आपकी पत्नी को मिलेगा। साथ ही अगर आपकी पत्नी भी मर जाती है, तो इसका पूरा लाभ आपके बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
govt Pension Scheme for married couple
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : pixabay

टैक्स में भी मिलता है लाभ 

  • इस पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको टैक्स में भी लाभ मिलता है। इस योजना के तहत आपको सालाना 1.5 लाख रुपये तक का लाभ टैक्स में मिलता है। इसलिए ये योजना आपके लिए काफी बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed