फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITR Filing: क्या आपके पास भी आईटीआर फाइल करने के लिए नहीं है पासवर्ड? यहां देखिए कैसे कर सकते हैं रिटर्न दाखिल

Fri, 24 Dec 2021 05:27 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 24 Dec 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
how to file income tax returns without having a password know the process
कैसे कर सकते हैं आईटीआर दाखिल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

इस वित्तीय वर्ष में आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 है। अगर आपने अभी तक अपना आयकर दाखिल नहीं किया है तो आपको इसे जल्दी ही निपटा लेना चाहिए। 31 दिसंबर के बाद आपको इसके लिए जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप अभी तक अपना आयकर इसलिए नहीं भर पाएं हैं क्योंकि आपका यूजर आईडी और पासवर्ड सीए या वकील के पास है, तो आपको और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप उनसे बिना पूछे ही अपने टैक्स को नये आयकर पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए सीए अजय बगड़िया ने कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं। इसके लिए आपको बस ई-फाइलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा। यहां अपना रिटर्न ई-फाइल करने के लिए लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत हैं तो लॉगिन पर क्लिक करें। अब यहां पर आपको ‘टैक्सपेयर’ पर क्लिक करके पैन का विवरण भरें और वैलिडेट पर क्लिक करना है। इसके बाद आगे की जानकारियों को भी भरें।

how to file income tax returns without having a password know the process
कैसे कर सकते हैं आईटीआर दाखिल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • इसके बाद आपको नाम, पता, लिंग, आवास, जन्मतिथि, ईमेल आइडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘जारी रखें’ पर क्लिक करना है। य़हां सत्यापित करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पते पर छह अंकों का ओटीपी आएगा। जिसे आपको दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए दर्ज करना है। 
how to file income tax returns without having a password know the process
कैसे कर सकते हैं आईटीआर दाखिल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • यहां पर एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको दर्ज किए गए विवरणों को सत्यापित करना होगा। अगर यहां आपको कोई गलती नजर आती है तो आप उसे सुधार सकते हैं और एक नए ओटीपी की मदद से परिवर्तन को मान्य करें। अंत में आपको एक सुरक्षित लॉगिन और पासवर्ड सेट कर लेंना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to file income tax returns without having a password know the process
कैसे कर सकते हैं आईटीआर दाखिल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • अब आईटीआर फाइल करने के बारे में बात करें तो, ई-फाइलिंग पोर्टल incometax।gov।in पर जाएं और अपना यूजरनेम नेम व  पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद ई-फाइल  टैब पर क्लिक करके फाइल इनकम टैक्स रिटर्न विकल्प पर क्लिक करें। अब  ईयर 2021-22 का चुन कर कंटिन्यू करें। यहां पर आपको ‘ऑनलाइन’ या ‘ऑफलाइन’ ऑप्शन में से ऑनलाइन ऑप्शन चुनकर कंटिन्यू  करना है। 
विज्ञापन
how to file income tax returns without having a password know the process
कैसे कर सकते हैं आईटीआर दाखिल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • अब व्यक्तिगत, हिंदू अविभाजित परिवार या अन्य चुनकर आईटीआर-1 या आईटीआर-4 में से कोई एक चुनें और कंटिन्यू करें। यहां पर आपको छूट सीमा से ऊपर या फिर धारा 139 (1) के तहत 7वें प्रावधान के तहत रिटर्न का कारण पूछा जाएगा। आपको ध्यान रखना है कि आप आईटीआर ऑनलाइन दाखिल करते वक्त सही विकल्प चुनें। इसके बाद बैंक खाते की डिटेल दर्ज करके ITR वेरिफाई करें।  इसके बाद आयकर विभाग को रिटर्न की एक हार्ड कॉपी भेजे दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed