फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan Tips: रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन, बस इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 08 Jan 2022 02:39 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 08 Jan 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Home Loan Tips you will get home loan after retirement easily keep these things in mind
रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन - फोटो : pixabay

हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो और घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोगों को होम लोन लेना पड़ता है। कभी-कभी लोग नौकरी के दौरान घर नहीं खरीद पाते, इसलिए वो रिटायरमेंट के बाद अपना घर बनाना चाहते हैं। अगर आप भी रिटायर्ड हैं और होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो होम लोन मिलना आपके लिए नामुमकिन तो नहीं लेकिन थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।  रिटायरमेंट के बाद होम लोन लेना व्यक्ति के लिए परेशानी भरा हो सकता है, क्योंकि रिटायर्ड व्यक्ति को होम लोन के लिए कुछ अधिक शर्तों का पालन करना पड़ता है। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताएंगे, अगर आप इन बातों को फॉलो करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद होम लोन मिलना आपके लिए आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे.... 

Home Loan Tips you will get home loan after retirement easily keep these things in mind
रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन - फोटो : iStock
लोन लेने से पहले पात्रता चेक कर लें 
  • होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अलग-अलग बैंकों की होम लोन के लिए पात्रता चेक कर लें। एक बात ध्यान रहे कि सभी बैंकों की पात्रता अलग होती है। साथ ही आवेदन से पहले ये भी ध्यान रखें कि आपकी उम्र आवेदन की तारीख से 70 साल से अधिक ना हो, क्योंकि लोन रीपेमेंट के लिए आवेदक को 75 साल का होने तक का समय दिया जाएगा। ऐसे में आपके पास सिर्फ 5 साल का समय होगा लोन रीपेमेंट के लिए।
Home Loan Tips you will get home loan after retirement easily keep these things in mind
रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन - फोटो : pixabay
कम से कम कर्ज लें
  • होम लोन लेते समय आप अपना कॉन्ट्रिब्यूशन ज्यादा रखें। इससे आपकी बनने वाली ईएमआई की वैल्यू कम हो जाएगी और बैंक का रिस्क फैक्टर भी कम होगा। इसलिए दोनों हे वजहों से आपको लोन मिलने की संभावना बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Loan Tips you will get home loan after retirement easily keep these things in mind
रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन - फोटो : Amar Ujala
स्टेबल पेंशन
  • अगर आप स्टेबल पेंशन वाले रिटायर्ड व्यक्ति हैं, तो ऐसे लोगों को लोन मिलने की संभावना अधिक होती है। 
विज्ञापन
Home Loan Tips you will get home loan after retirement easily keep these things in mind
रिटायरमेंट के बाद आसानी से मिलेगा होम लोन - फोटो : pixabay
सरकारी बैंक का करें रुख
  • रिटायरमेंट के बाद अगर आप आप पेंशन पर ही निर्भर हैं तो, प्राइवेट बैंक की जगह सरकारी बैंकों में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी बैंक में पेंशनर को अलग से लोन भी दिए जाते हैं। सबसे बड़ी बात, यहां आपको पर्सनल लोन की अपेक्षा ब्याज दरें भी थोड़ी कम मिल जाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed