{"_id":"59c894ac4f1c1bb0688b6512","slug":"gold-comes-to-29k-in-festive-season-but-not-favourable-to-buy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में 29 हजार के स्तर पर गोल्ड, लेकिन खरीदना फायदेमंद नहीं, जाने 5 बड़ी बातें ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फेस्टिव सीजन में 29 हजार के स्तर पर गोल्ड, लेकिन खरीदना फायदेमंद नहीं, जाने 5 बड़ी बातें
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन की शुरुआत में गोल्ड के दाम 29 हजार रुपये के स्तर पर आ गए हैं, लेकिन दिवाली से पहले धनतेरस और इसके बाद शादियों के लिए सोने की खरीददारी करना फायदे का सौदा नहीं है। हालांकि खुदरा बाजार में सोना अभी भी 30 हजार के स्तर पर चल रहा है।
gold
नॉर्थ कोरिया से युद्ध बढ़ा सकता है दाम
अक्सर फेस्टिव सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन इस बार नजारा कुछ बदला-बदला सा है। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक इस बार मांग कुछ कम रहने की संभावना है। नॉर्थ कोरिया के साथ चलती टेंशन पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। अगर अमेरिका के साथ युद्ध की नौबत आती है तो इससे सोने के दाम 32 हजार के पार जा सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है।

सोना
आयात बढ़ा, लेकिन सोने की डिमांड कम
गोल्ड कारोबारी तरुण जैन ने amarujala.com से बात करते हुए बताया कि फेस्टिव सीजन में इस बार सोने की चमक फीकी रहेगी। कई कारणों के चलते लोग सोना खरीदेंगे तो लेकिन उतनी सेल नहीं होगी, जितनी पहले होती थी। पहली छमाही (जनवरी-जून) में आयात 532 टन था, जबकि मांग अभी भी 298 टन रही। दरअसल, जीएसटी से पहले लोग जितना ज्यादा आयात कर सकते थे, उतना किए, लेकिन उस हिसाब से मांग नहीं बढ़ी।

gold market
- फोटो : FILE PHOTO
इन कारणों से पड़ेगा असर
तरुण जैन ने कहा कि सरकार द्वारा गोल्ड खरीदने पर नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। नोटबंदी के बाद से सरकार की नजरें गोल्ड खरीदने-बेचने वालों पर नजर है। टैक्स अधिकारी हर खरीद और बिक्री का हिसाब-किताब रख रहे हैं।

3 फीसदी लगा है जीएसटी
सरकार ने गोल्ड-सिल्वर की खरीद और बिक्री पर 3 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। इससे टैक्स लगने लगा है। 3 फीसदी जीएसटी, इंपोर्ट ड्यूटी और मेकिंग चार्ज के चलते सोने पर पर लोगों को 18 फीसदी टैक्स देना पड़ रहा है, जिससे सोने की डिमांड पर असर पड़ा है।