{"_id":"5aec4db64f1c1b5f098b8014","slug":"flipkart-approves-15-billion-for-walmart-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Walmart, अल्फाबेट खरीदेंगे Flipkart में 70 फीसदी हिस्सेदारी, 15 अरब डॉलर में हुई डील","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Walmart, अल्फाबेट खरीदेंगे Flipkart में 70 फीसदी हिस्सेदारी, 15 अरब डॉलर में हुई डील
Fri, 04 May 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के साथ 15 अरब डॉलर की डील को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे वॉलमार्ट और अल्फाबेट को फ्लिपकार्ट के 70 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। डील के तहत कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 20 अरब डॉलर तय किया गया है।
2 of 5
इस डील में वॉलमार्ट के साथ गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक भी शामिल है। इस डील के बाद फ्लिपकार्ट के नए स्वरूप को लेकर 10 दिनों में फैसला लिया जाएगा। इस डील के बाद भी अभी कई जरूरी काम रहते है जिन्हें लेकर कंपनी जल्द खुलासा कर सकती है।
3 of 5
अमेजन भी लंबे समय से फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण की कोशिश करती आ रही थी। लेकिन फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने आखिरकार वॉलमार्ट के साथ डील को अंतिम मंजूरी दे दी। इस डील से वॉलमार्ट ने एक अन्य अमेरिकी कंपनी अमेजन पर जोरदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस डील के बाद भारत में वॉलमार्ट की बादशाहत स्थापित हो सकती है। कंपनी की ऑनलाइन मार्केट में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लंबे समय से अमेजन के खिलाफ संघर्ष किया है। वालमार्ट को पता है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। अमेजन ने हाल के दिनों में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन
वॉलमार्ट सौदे से पहले फ्लिपकार्ट ने किया बायबैक
5 of 5
वॉलमार्ट के साथ हिस्सेदारी अधिग्रहण पर चल रही बातचीत के बीच फ्लिपकार्ट ने अपने अल्पमत निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के 18 लाख शेयर वापस (बायबैक) खरीद लिए । यह जानकारी सिंगापुर के एकाउंटिंग एंड कारपोरेट रेगुलेटरी अथॉरिटी में कंपनी द्वारा दाखिल सूचना से मिली। डाटा प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के मुताबिक सूचना में कहा गया है कि इस कदम से कंपनी को सिंगापुर के कानून के तहत खुद को एक निजी कंपनी में तब्दील करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।