भारत में बड़े पैमाने पर सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। पीएफ खाते में जमा पैसे आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी EPFO में अकाउंट है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जैसा कि आपके पीएफ अकाउंट में अब तक कितने पैसे जमा हो चुके हैं। आपके पीएफ खाते में जमा पैसों पर कितनी ब्याज दर मिल रही है। इन सब चीजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको EPF पासबुक के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट से EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -
{"_id":"61a740d4f5cd4d0edd00899e","slug":"epfo-passbook-how-to-download-epf-passbook-online-know-the-method","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPF Passbook: बड़ा आसान है ईपीएफ पासबुक को डाउनलोड करना, जानें क्या है प्रोसेस","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
EPF Passbook: बड़ा आसान है ईपीएफ पासबुक को डाउनलोड करना, जानें क्या है प्रोसेस
Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
संकल्प सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
How to download epf passbook
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How to download epf passbook
- फोटो : pixabay
- इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा।
- अब आपको UAN के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है।
How to download epf passbook
- फोटो : EPFO
- इस प्रोसेस को करने के बाद गेट ऑथराइजेशन पिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपके द्वारा दर्ज की गई डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to download epf passbook
- फोटो : pixabay
- ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करने के बाद आपको Validate OTP and activate के विकल्प का चयन करना है।
- एक बार जब आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा, उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको पासवर्ड के साथ एक एसएमएस मिलेगा।
- आप इस पासवर्ड के जरिए अपने अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं।
- UAN एक्टिवेशन के करीब 6 घंटे के बाद आप अपने EPF स्टेटमेंट को देख सकते हैं।
विज्ञापन
How to download epf passbook
- फोटो : pixabay
- पासबुक को डाउनलोड करने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर विजिट करना है।
- नेक्स्ट स्टेप में आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉग-इन करना होगा।
- इसके बाद आप मेंबर आईडी के विकल्प का चयन करके आसानी से अपने EPF पासबुक को देख सकते हैं।
- ये पासबुक PDF फॉर्मेट में होती है। इसे आप आसानी से अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- वहीं एक्झेम्प्टेड संस्थानों के पासबुक को आप नहीं देख सकते हैं क्योंकि ये संस्थान पीएफ ट्रस्ट का प्रबंधन खुद से करते हैं।