फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPF Passbook: बड़ा आसान है ईपीएफ पासबुक को डाउनलोड करना, जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
EPF passbook how to download Epf passbook online know the method
How to download epf passbook - फोटो : पीटीआई

भारत में बड़े पैमाने पर सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। पीएफ खाते में जमा पैसे आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी EPFO में अकाउंट है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जैसा कि आपके पीएफ अकाउंट में अब तक कितने पैसे जमा हो चुके हैं। आपके पीएफ खाते में जमा पैसों पर कितनी ब्याज दर मिल रही है। इन सब चीजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको EPF पासबुक के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट से EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -

EPF passbook how to download Epf passbook online know the method
How to download epf passbook - फोटो : pixabay
  •  इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको UAN के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। 
EPF passbook how to download Epf passbook online know the method
How to download epf passbook - फोटो : EPFO
  • इस प्रोसेस को करने के बाद गेट ऑथराइजेशन पिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपके द्वारा दर्ज की गई डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPF passbook how to download Epf passbook online know the method
How to download epf passbook - फोटो : pixabay
  • ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करने के बाद आपको Validate OTP and activate के विकल्प का चयन करना है।
  • एक बार जब आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा, उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको पासवर्ड के साथ एक एसएमएस मिलेगा।
  • आप इस पासवर्ड के जरिए अपने अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं।  
  • UAN एक्टिवेशन के करीब 6 घंटे के बाद आप अपने EPF स्टेटमेंट को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
EPF passbook how to download Epf passbook online know the method
How to download epf passbook - फोटो : pixabay
  • पासबुक को डाउनलोड करने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर विजिट करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप में आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद आप मेंबर आईडी के विकल्प का चयन करके आसानी से अपने EPF पासबुक को देख सकते हैं।
  • ये पासबुक PDF फॉर्मेट में होती है। इसे आप आसानी से अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वहीं एक्झेम्प्टेड संस्थानों के पासबुक को आप नहीं देख सकते हैं क्योंकि ये संस्थान पीएफ ट्रस्ट का प्रबंधन खुद से करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed