हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं, तो इसके लिए चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जिसे आप अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकते हैं। इसमें माता-पिता बच्चे की कम उम्र में ही निवेश करके उनका भविष्य संवार सकते हैं, ताकि जब बच्चा बड़ा हो तो उसके पढ़ाई या शादी के खर्च की टेंशन न रहे। दरअसल, चाइल्ड म्यूचुअल फंड को चिल्ड्रन गिफ्ट म्यूचुअल फंड भी कहते हैं। इसमें जमाकर्ता को निवेश के लिए एक लंबी अवधि मिलती है, ऐसे में कम पैसे का निवेश भी अंत में एक बड़ी रकम का लाभ देती है। इस रकम को बच्चे की शिक्षा, शादी या अपना खुद का घर बनाने जैसे खर्चे में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61da93a48f87d054f26a9e64","slug":"child-mutual-fund-start-mutual-funds-in-your-childs-name-get-benefit-of-up-to-rs-20-lakh-on-investment-of-5-thousand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Child Mutual Fund: अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित, 5 हजार के निवेश पर पाएं 20 लाख रुपये तक का फायदा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Child Mutual Fund: अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित, 5 हजार के निवेश पर पाएं 20 लाख रुपये तक का फायदा
Sun, 09 Jan 2022 02:13 PM IST
ज्योति मेहरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
चाइल्ड म्यूचुअल फंड से अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
चाइल्ड म्यूचुअल फंड से अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PIXABAY
चाइल्ड म्यूचुअल फंड की बड़ी खासियत
- इसकी सबसे बड़ी खासियत है टैक्स में बचत। बच्चे के नाम म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दौरान आपको इनकम टैक्स में छूट मिलती है। जब आप मैच्योरिटी पर चाइल्ड म्यूचुअल फंड को रीडीम करते हैं, तब आपकी टैक्स देनदारी बनती है, लेकिन यहां भी इंडेक्सेशन का लाभ मिलता है।
चाइल्ड म्यूचुअल फंड से अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- देश के टॉप चाइल्ड म्यूचुअल फंड की बात करें, तो इसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर, एचडीएफसी चिल्ड्रन्स गिफ्ट फंड, टाटा यंग सिटीजन्स फंड, फ्रेंकलिन्स चिल्ड्रन्स एसेट प्लान, यूटीआई चिल्ड्रन्स कैरियर प्लान और एक्सिस चिल्ड्रन्स गिफ्ट फंड सही साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड म्यूचुअल फंड से अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- अपने नाबालिग बच्चे के नाम एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको 5 हजार रुपये मासिक निवेश बच्चे के नाम करने पर 15 साल बाद 20 लाख रुपये मिलेंगे। इस फंड की शुरुआत 21 फरवरी 2002 को की गई थी। वहीं इसने अब तक 10.36 फीसदी की दर से रिटर्न भी दिया है।
विज्ञापन
चाइल्ड म्यूचुअल फंड से अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- दरअसल, 15 साल के चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड को इसलिए बेहतर माना जाता है क्योंकि तीन या पांच साल में अगर निवेश शुरू करने पर 18 या 20 साल आते-आते बच्चे के नाम अच्छी खासी रकम जुटाई जा सकेगी।