फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, मिलेगी 30 प्रतिशत तक सब्सिडी

Wed, 02 Feb 2022 02:24 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees by farming of bay leaf business news
शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई - फोटो : pixabay

एक सफल बिजनेस हमेशा अच्छा मुनाफा देता है। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से किसी बिजनेस को शुरू करते हैं, तो उसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार करके आप अच्छी खासी आमदनी इकट्ठा करके एक संपूर्ण जीवन जी सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग बिजनेस करने की प्लानिंग करते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव और संसाधनों की कमी से वो अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इसमें आपको तेज पत्ते की खेती करनी है। आज बाजार में तेज पत्ते की काफी मांग है। इसका उपयोग हर सीजन में किया जाता है। ऐसे में तेज पत्ते को बाजार में बेचकर आप अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। इस व्यापार के जरिए आपकी लाखों रुपयों की कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Business Ideas you can earn lakhs of rupees by farming of bay leaf business news
शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई - फोटो : istock

तेजपत्ता की खेती करने में आपको काफी मेहनत की जरूरत होगी। वहीं इसका पौधा जब बड़ा होने लगता है वैसे-वैसे मेहनत भी कम करनी होती है। एक बार पौधा जब पेड़ बन जाएगा, उसके बाद आपको सिर्फ पेड़ की देखभाल करनी है।

Business Ideas you can earn lakhs of rupees by farming of bay leaf business news
शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई - फोटो : Pixabay

तेज पत्ते की खेती करने पर आपको राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की तरफ से 30 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलता है। ऐसे में इस बिजनेस में आपको सरकार की मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees by farming of bay leaf business news
शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई - फोटो : pixabay

तेज पत्ते को बाजार में बेचकर आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं। तेज पत्ता के एक पौधे से आप सालाना 5 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं। अगर आप इसके 25 पौधों को लगाते हैं, तो साल में आसानी से 75 से 1 लाख 25 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। बाजार में हमेशा तेज पत्तेे की मांग रहती है। इस कारण इस बिजनेस के सफल होने की संभावना ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed