फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: सिर्फ 10 हजार का निवेश करके हर महीने कमा सकते हैं 1 लाख रुपये, जानें इस खास बिजनेस प्लान के बारे में

Sat, 01 Jan 2022 04:53 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
Business Idea you can earn lots of money by starting waste material business
बिजनेस आइडिया - फोटो : pixabay

अगर योजनाबद्ध ढंग से किसी बिजनेस को शुरू किया जाए, तो उसकी सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी किसी बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसे में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं होगी। इस व्यापार को आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस वेस्ट मैटेरियल से जुड़ा हुआ है। इसमें आपको वेस्ट मैटेरियल का उपयोग करके सजावटी सामान बनाना है। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि इसकी शुरुआत आप महज 10 हजार रुपये के निवेश से कर सकते हैं। दुनिया भर में कई लोग इस बिजनेस के जरिए हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Business Idea you can earn lots of money by starting waste material business
बिजनेस आइडिया - फोटो : pixabay

इन दिनों वेस्ट मैटेरियल से जुड़े बिजनेस का क्रेज काफी बढ़ रहा है। इसका क्षेत्र असीमित है। वेस्ट मैटेरियल के जरिए आप घर के सजावटी सामान, पेंटिंग्स, ज्वैलरी आदि कई चीजों को बनाकर बेच सकते हैं।

Business Idea you can earn lots of money by starting waste material business
बिजनेस आइडिया - फोटो : pixabay

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई यूनिक आइडिया मिल जाएंगे, जिनसे आप इन वेस्ट मैटेरियल को कई अच्छी चीजों में कन्वर्ट कर सकेंगे। बाजार में कबाड़ से बनी इन यूनिक चीजों की काफी मांग है। इस बिजनेस के जरिए आप प्रकृति और वातावरण को भी साफ करने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Idea you can earn lots of money by starting waste material business
बिजनेस आइडिया - फोटो : iStock

वेस्ट मैटेरियल से बने इन यूनिक चीजों को आप फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बेच सकते हैं। आप इन्हें खुद का स्टोर भी खोलकर बेच सकते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में मुनाफा अर्जित करने की अपार संभावना है। दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बिजनेस के जरिए हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। अगर आप किसी नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ये बिजनेस आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed