Halwa Ceremony: केंद्रीय बजट से पहले हर साल वित्त मंत्रालय में एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है। यह समारोह केंद्रीय वित्त मंत्री की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होता है और बजट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। हलवा सेरेमनी दरअसल बजट तैयार करने की 'लॉक-इन' प्रक्रिया शुरू होने से पहले आयोजित की जाती है। इसका मतलब यह होता है कि बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब इसकी छपाई का काम शुरू होने जा रहा है।
Halwa Ceremony: बजट पेश होने से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी, क्या है परंपरा का महत्व? जानें सबकुछ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:02 PM IST
सार
Halwa Ceremony Budget 2026: केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले वित्त मंत्रालय की ओर से हर साल हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है और उसकी छपाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस परंपरा का क्या महत्व है और यह क्यों खास मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन