फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं विश्व की सबसे महंगी पानी की बोतलें, इतने दाम में आ जाएंगी एक BMW

Fri, 07 Dec 2018 07:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
these are the costliest water bottle in the world, costing around price of bmw
एक लीटर पानी की बोतल खरीदने के लिए आप अधिकतम कितने रुपये खर्च कर सकते हैं? शायद आपका जवाब हो 20 रुपये या फिर 50 रुपये। लेकिन आज हम आपको विश्व में उपलब्ध ऐसी पानी की बोतलों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी 750 एमएल की बोतल खरीदने के लिए आपको हजारों से लेकर के लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

आ जाएंगी बीएमडब्लू कार

these are the costliest water bottle in the world, costing around price of bmw

विश्व की जो सबसे महंगी पानी की बोतल है उसे खरीदने के लिए आप जितना पैसा चुकाएंगे, उससे कम कीमत में आप शुरुआती कीमत वाली एक बीएमडब्लू या फिर ऑडी गाड़ी खरीद सकते हैं। 

इस बोतल में मिला है स्वर्ण भस्म

these are the costliest water bottle in the world, costing around price of bmw

एक्वा दि क्रिस्टैल्लो ट्रिबुटो ए मोदीग्लिना दुनिया का सबसे महंगी पानी की बोतल है। इसकी बोतल इतनी महंगी क्यों है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पानी में 5 ग्राम स्वर्ण भस्म मिला हुआ है। 750 एमएल पानी की कीमत 40 लाख रुपये (60 हजार डॉलर) है। इसकी बोतल 24 कैरेट गोल्ड से बनी है। इस बोतल को फर्नांडो एल्टामिरानो ने डिजाइन किया है। पानी की बोतल अनेक वर्जन जैसे, गोल्ड, गोल्ड मैट्टे, क्रिस्टल, सिल्वर मैट्टे, सिल्वर में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को कम करता है इस बोतल का पानी

these are the costliest water bottle in the world, costing around price of bmw

जापान में बिकने वाली कोना ब्रांड की बोतल का पानी पीने से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि उनकी इस बोतल में हवाई द्वीप में मिलने वाला मीठा पानी है। इस पानी को पीने से आदमी अपना वजन घटा सकता है। इसके साथ ही वो त्वचा को चमका सकता है। 750 एमएल की एक बोतल खरीदने के लिए आपको 27 हजार रुपये (402 डॉलर) चुकाने पड़ेंगे। 

विज्ञापन

पानी की कीमत नहीं बोतल की वजह से महंगा

these are the costliest water bottle in the world, costing around price of bmw

शतरंज का खेल आप में से बहुत लोगों ने खेला होगा। फिल्लिको की इस बोतल का डिजाइन शतरंज इस्तेमाल होने वाले राजा-रानी की तरह है। क्रिस्टल से बनी बोतल पर ढक्कन भी किंग आकार में बना है। इस बोतल में पानी भी जापान के कोबे स्थित एक झरने से लिया गया है। इस 750 एमएल बोतल को खरीदने के लिए आपको 15 हजार रुपये (219 डॉलर) खर्च करने पड़ेंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed