YouTube Rewind 2018: पूरे साल रहा सपना चौधरी, अमित भड़ाना का जलवा, देखें टॉप 10 वीडियोज

हर साल की तरह यूट्यूब ने साल 2018 के भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट जार कर दी है। यूट्यूब की लिस्ट से पता चल रहा है कि लोग अब हिन्दी या अंग्रेजी के बजाय स्थानीय भाषा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यूट्यूब Rewind में देश और दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो और ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट होती है। इस बार सपना चौधरी ने बाजी मारी है। आइए सभी ट्रेडिंग लिस्ट देखते हैं।

सपना चौधरी का गाना 'तेरी आंख्या का ओ काजल' इस साल टॉप ट्रेडिंग वीडियो की लिस्ट में सबसे ऊपर है। तेरी आंख्या का ओ काजल गाने के वीडियो को अबतक 105,770,188 बार देखा गया है, जबकि यह वीडियो सपना चौधरी का असली वीडियो नहीं है बल्कि इस वीडियो को Dancefit Live नाम के चैनल ने तैयार किया है और इसकी कोरियोग्राफी तेजस ढोके ने की है।

तेरी आंख्या का ओ काजल के बाद दूसरे ट्रेडिंग वीडियो की बात करें तो दूसरे नंबर पर दारू बदनाम कर दी वीडियो है। खास बात यह है कि इस गाने के वीडियो को Dancefit Live नाम के चैनल ने तैयार किया है और इसकी कोरियोग्राफी तेजस ढोके ने की है। इस वीडियो को अभी तक 97,177,485 बार देखा गया है।