फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार की इस स्कीम से किसानों की होती है अतिरिक्त आमदनी, जानिए स्कीम के फायदे

Sat, 18 Jul 2020 01:16 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 18 Jul 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Solar pump yojana for farmers in India by Modi Government know the complete detail about Kusum Yojana
किसानों के लिए कुसुम योजना का एलान - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों का आय को दोगुना करने के लिए कई तरह की स्कीम चलाई हुई है, इनमें से एक स्कीम है कुसुम। कुसुम स्कीम के तहत किसान की बंजर जमीन पर सोलर पैनल लगाकर किसान की अतिरिक्त कमाई कराई जाती है। 



इस स्कीम के जरिए किसान अपनी खेती की जमीन पर सोलर पैनल लगाता है, उससे बनने वाली बिजली से खेती का काम करता है। इसके अलावा बिजली को दूसरे विभागों में इस्तेमाल के लिए दिया जाता है, जिससे किसान की अतिरिक्त कमाई होती है। साल 2018-19 के बजट में मोदी सरकार ने कुसुम योजना की शुरुआत की थी। 

तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिजली संकट से जूझ रहे किसानों की मदद करने के उद्देश्य से किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान कुसुम योजना की शुरुआत की थी। 

Solar pump yojana for farmers in India by Modi Government know the complete detail about Kusum Yojana
किसानों के लिए कुसुम योजना का एलान - फोटो : SELF

किसानों की मदद करने के लिए मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कुसुम का लाभ उठाने के लिए किसान को बस थोड़ी राशि देनी होती है। अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने के लिए किसान को दस फीसदी रकम का भुगतान करना होता है। केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी की रकम किसानों को सीधा उनके खाते में मिलेगी।

केंद्र सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि किसान अपनी बंजर जमीन पर ही सोलर पैनल लगवा सकता है। इस योजना के तहत बैंक किसानों को 30 फीसदी राशि कर्ज के रूप में देंगे और सरकार किसानों को सब्सिडी के रूप में सोलर पंप की लागत का कुल 60 फीसदी हिस्सा देगी।

https://mnre.gov.in/# पर जाकर केंद्र सरकार की इस स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Solar pump yojana for farmers in India by Modi Government know the complete detail about Kusum Yojana
किसानों के लिए कुसुम योजना का एलान

केंद्र सरकार की इस स्कीम से किसानों को दो तरह से फायदे होंगे, पहला तो ये कि अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगवाने से मुफ्त में बिजली मिलेगी और दूसरा ये कि अतिरिक्त बिजली की सप्लाई कर किसान अतिरिक्त कमाई कर सकता है। स्कीम के तहत केवल बंजीर जमीन पर ही सोलर पैनल लगेंगे, इसलिए किसानों को बंजर जमीन से भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar pump yojana for farmers in India by Modi Government know the complete detail about Kusum Yojana
किसानों के लिए कुसुम योजना का एलान - फोटो : अमर उजाला।

किसानों को मिलेगा फायदा
देश में किसानों को खेती की सिंचाई के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी तेज बारिश या कम बारिश या ओलावृष्टि से किसानों के खड़ी खेती खराब हो जाती है। ऐसे में कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल लगाकर किसान अपनी खेती की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं।

बंजर जमीन पर सोलर पैनल लगाकर बंजर जमीन से भी कमाई की जा सकती है, इससे किसान को अतिरिक्त कमाई का भी साधन मिल जाएगा।

कुसुम योजना के तहत साल 2022 तक देश में तीन करोड़ सिंचाई पंप को बिजली या डीजल की जगह सौर ऊर्जा से चलाने की कोशिश की जा रही है। कुसुम योजना पर कुल 1.40 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
Solar pump yojana for farmers in India by Modi Government know the complete detail about Kusum Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

कुसुम योजना के तहत होने वाले खर्च का वहन केंद्र और राज्य सरकार दोनों करेंगी। इस योजना के तहत 48,000 करोड़ रुपये का योगदान केंद्र सरकार कर सकती है और इतनी ही राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। किसान को बस अपनी जमीन पर पंप लगवाने के लिए दस फीसदी राशि का भुगतान करना होगा।

कुसुम योजना के पहले चरण के तहत किसानों के उन सिंचाई पंपों का इस्तेमाल किया जाएगा जो डीजल से चल रहे हैं। एक सरकारी अनुमान के मुताबिक इस तरह के 17.5 लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से चलाए जाएंगे। इससे डीजल की खपत और कच्चे तेल के आयात पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed