यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई ना कोई बदलाव करती रहती है। अब गर्मी की छुट्टियों के लिए भी रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक नए सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम का आपको काफी लाभ होगा, क्योंकि इसके जरिए आपको टिकट सस्ते में मिल जाएगी। साथ ही आप तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे।
भारतीय रेलवे की नई सुविधा, इतनी सस्ती मिलेगी टिकट, बुक करने में भी होगी आसानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IRCTC आईपे की हुई शुरुआत
आईआरसीटीसी ने एक पेमेंट एग्रिगेटर सिस्टम (Payment Aggregator System) आईआरसीटीसी आईपे (iPay) की शुरुआत की है। आईपे के जरिए आपको पेमेंट करने के लिए थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करना होगा। बता दें कि इसमें यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेशनल कार्ड जैसे पेमेंट विकल्प मौजूद हैं।
I-Pay is the most convenient payment gateway to make payments for the #traintickets booked on #IRCTC. To #book the train tickets, visit https://t.co/GWLI5iNu3x#AtoZwithIRCTC pic.twitter.com/FtgFyWzFkn
— IRCTC (@IRCTCofficial) April 23, 2019
इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को प्रीपेड कार्ड वॉलेट जैसे विकल्प भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संदर्भ में आईआरसीटीसी का कहना है कि, यह प्लेटफॉर्म बैंक और उसके बीच के अंतर को खत्म कर देगा। इससे पेमेंट फेल होने के मामले भी कम होंगे। इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में भी कोई देरी नहीं होगी।
आईआरसीटीसी ने ट्विट में बताया है कि यात्री अब डेबिट कार्ड के जरिए ई-टिकट बेहद आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्हें अब एक लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर कोई भी पेमेंट गेटवे चार्जेस नहीं चुकाना होगा। इस नई व्यवस्था में आईआरसीटीसी का बैंक, कार्ड नेटवर्क और दूसरे पार्टनर से सीधा संबंध होने के कारण आईआरसीटीसी का सभी पेमेंट पर पूरा कंट्रोल होगा।