{"_id":"5cb054f8bdec2214492aa09b","slug":"indian-railways-giving-big-discount-to-passengers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेल टिकट में मिल रही इतनी बड़ी छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेल टिकट में मिल रही इतनी बड़ी छूट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेलवे दिन प्रति दिन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करता रहता है। अब रेलवे ने यात्रियों को एक नई सौगात दी है। दरअसल भारतीय रेलवे टिकट में बड़ी छूट दे रहा है। रेलवे द्वारा ये छूट 53 अलग-अलग कैटेगरीज के लोगों को दी जाएगी, जिन्हें टिकट बेहद सस्ते में मिलेगी। बता दें कि इस छूट का लाभ बुजुर्ग, युवा, छात्र और मेडिकल विशेषज्ञ उठा सकेंगे।
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों को मिलेगी 50 फीसदी तक की छूट
भारतीय रेलवे की ओर से बुजुर्ग यात्रियों को रेल टिकट में 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। पुरुष बुजुर्गों को दुरंतो एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी में 40 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं महिला बुजुर्गों को रेलवे में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। ध्यान रहे कि इसके लिए आपकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
3 of 4
छात्रों को भी मिलेगी छूट
जनरल कैटेगरी के छात्रों को दूसरे और स्लीपर क्लास में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं पिछड़ी जाति के छात्रों को रेल टिकट 75 फीसदी सस्ते में मिल जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को रेल टिकट में 75 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा देने वाले छात्रों को दूसरी क्लास में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : amar ujala
मेडिकल विशेषज्ञों के लिए भी छूट
एलोपैथिक चिकित्सकों को भी भारतीय रेलवे टिकट सस्ते में देगा। चिकित्सकों को राजधानी, शताब्दी और जन शताब्दी की सभी क्लास में 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।