फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एटीएम से पैसे निकालते हैं तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Thu, 14 Oct 2021 11:59 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
How to Protect Yourself from ATM Fraud know the atm safety tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक समय था जब लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंकों में लाइन लगानी पड़ती थी और लाइनें इतनी बड़ी होती थीं कि आपका नंबर आने तक सुबह से शाम भी हो जाती थी। लेकिन आज के समय में एटीएम ने बैंकों से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बेहद ही आसान बना दिया है। आप चाहें देश के किसी भी कोने में हों, अगर वहां एटीएम है तो आप जरूरत के हिसाब से आराम से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में एटीएम फ्रॉड की घटनाएं भी खूब देखने को मिली हैं, जिसमें लोगों के अकाउंट ही खाली कर लिए जाते हैं। अपराधी एटीएम फ्रॉड करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, जिनकी जानकारी आम लोगों को होती ही नहीं है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है और हम आपको बताते हैं कि एटीएम से पैसा निकालते समय आपको किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए? 

How to Protect Yourself from ATM Fraud know the atm safety tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप एटीएम से पैसा निकालने गए हैं तो यह सबसे जरूरी काम है कि पहले चेक कर लें कि कहीं कैमरा तो नहीं लगा है। इसके अलावा यह भी देख लें कि कार्ड डालने वाली जगह पर कुछ संदिग्ध तो नहीं दिख रहा। अगर आपको कुछ भी संदिग्ध दिखता है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, अपराधी कार्ड को रीड करने वाली जगह पर चिप लगा देते हैं, जिससे आपके कार्ड की सारी जानकारी वो चुरा लेते हैं। 

How to Protect Yourself from ATM Fraud know the atm safety tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से अपने एटीएम कार्ड का पिन और कार्ड आदि शेयर कर देते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा घटनाएं देखने को मिली हैं, जब अपने ही धोखा दे देते हैं और आपके एटीएम से पैसे निकालकर आपका अकाउंट ही खाली कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Protect Yourself from ATM Fraud know the atm safety tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो यह बहुत जरूरी है कि पिन डालते समय हाथ से कवर करें, ताकि कोई और आपके पिन को न देख सके। कई बार अपराधी छुपे हुए कैमरे के जरिये आपका पिन को चुरा लेते हैं और आपको लाखों का चूना लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
How to Protect Yourself from ATM Fraud know the atm safety tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एटीएम से पैसा निकालने के बाद आपको कैंसिल बटन जरूर दबाना चाहिए। इससे आपकी जानकारी कहीं और लीक नहीं होगी। अगर आपने पैसा निकाल लिया है तो स्क्रीन के पास से तब तक न हटें, जब तक कि स्क्रीन पर वेलकम लिखा न आ जाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed