काम की बात: इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट, जान लेंगे तो नहीं पड़ेगा पछताना

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 14 Oct 2021 10:29 AM IST
Tip of the day never share these types of content on facebook Otherwise your account may be blocked
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज से 15 साल पहले की बात करें तो फेसबुक के बारे में कोई जानता तक नहीं था कि कोई ऐसा एप भी आएगा, जो पूरी दुनिया पर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा। और आज देख लीजिए। लगभग हर किसी के मोबाइल में कुछ और हो न हो, फेसबुक जरूर रहता है। इसके बिना तो जैसे काम ही नहीं चलेगा। शुरुआत में तो लोग फेसबुक का इस्तेमाल नए-नए दोस्त बनाने और दोस्तों आदि से चैटिंग के लिए ही करते थे, लेकिन आज के समय में फेसबुक कमाई का भी जरिया बन गया है। यह आपकी पहचान तो बताता ही है, साथ ही इसके माध्यम से आप पैसे भी कमा सकते हैं। अगर आप भी फेसबुक का खूब इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका अकाउंट हमेशा-हमेशा के लिए ब्लॉक भी हो सकता है।आइए जानते हैं कि फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक होने से बचाने के लिए कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    फेसबुक पर आप किसी को धमकी नहीं दे सकते हैं और न ही किसी को निशाना बनाकर उसके खिलाफ पोस्ट लिख सकते हैं। ये हिंसा को बढ़ावा देने वाली बातें होती हैं। इसके अलावा फेसबुक पर हथियार बेचने का ऑफर देना या उसे खरीदने के लिए किसी से कहना भी फेसबुक की पॉलिसी के खिलाफ है। ऐसी स्थिति में अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    हिंसा भड़काने वाले फोटोज और वीडियोज, किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि, किसी खास समूह के खिलाफ नफरत फैलाना और मानव तस्करी से जुड़ी सामग्रियों को फेसबुक डिलीट कर देता है। ऐसे अकाउंट या पेज के खिलाफ शिकायत होने पर फेसबुक उसे ब्लॉक भी कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें