अब तो दुनिया पूरी तरह से डिजिटल हो गई है। खासकर बैंकिंग से जुड़े कामों की अगर बात करें तो लेनदेन संबंधी हर काम आजकल ऑनलाइन ही हो रहे हैं। इसे भी लेनदेन करने का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है और सबसे खास बात कि ऑनलाइन बैंकिंग में आपको भेजने या किसी से पैसे पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। इधर आपने पैसा भेजा और उधर तुरंत उसके बैंक अकाउंट में पैसे पहुंचे, जिसे आपने पैसा भेजा है। इस वजह से अब लोग कैश का इस्तेमाल बहुत कम ही कर रहे हैं। कुछ साल पहले तक चेकबुक का भी खूब इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि चेकबुक का महत्व कम हो गया है। इसके माध्यम से आसानी से किसी को भी आप पैसे दे सकते हैं। इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि चेकबुक को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है और इसे सही तरीके से कैसे भरना चाहिए?
काम की बात: बैंक चेक भरने का सही तरीका जान लें, भूलकर भी न करें ये गलती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन