फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस? जान लें आसान तरीका

Thu, 18 Nov 2021 02:19 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
how to check lic policy status online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। देश के कई शहरों में इसके कार्यालय हैं और इसके एजेंट देशभर में फैले हुए हैं। अब देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो एलआईसी के बारे में नहीं जानता होगा। यह देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है और यही वजह है कि लोग एलआईसी में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। एलआईसी की किसी पॉलिसी में निवेश काफी फायदेमंद भी माना जाता है। यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। आपने भी एलआईसी की किसी न किसी पॉलिसी में निवेश जरूर किया होगा। अगर नहीं किया है तो जरूर करना चाहिए। आज के समय में तो एलआईसी से जुड़े काम भी ऑनलाइन आसानी से हो रहे हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस चेक करने के लिए क्या करना होगा? 

how to check lic policy status online process in hindi
एलआईसी - फोटो : pixabay

कुछ साल पहले तक एलआईसी से जुड़े किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को एलआईसी ऑफिस में जाना पड़ता था, लेकिन अब एलआईसी लगभग सभी सर्विसेज का ऑनलाइन एक्सेस देने लगी है। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपनी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरना ही भूल जाते हैं। ऐसे में यह सबसे बेहतर है कि आप ऑनलाइन माध्यम से पॉलिसी का स्टेटस चेक करते रहें। 

how to check lic policy status online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अपने एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर एक अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए एलआईसी के ई-सर्विस पोर्टल पर जाएं और न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और यूजर नेम और पासवर्ड बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check lic policy status online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब रजिस्ट्रेशन हो जाए तो एलआईसी के सर्विस अकाउंट में लॉग-इन करें। यहां आपको पॉलिसी और अकाउंट से जुड़े कई विकल्प दिखेंगे। उसके बाद policy status टैब पर क्लिक करें और अपना पॉलिसी नंबर दर्ज कर उसकी डिटेल आसानी से पा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed