Android 17: मिलेगा शानदार ब्लर UI, स्क्रीन रिकॉर्डर भी होगा अपडेट, इनबिल्ट आएगा एप-लॉक, जानिए डिटेल्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 29 Jan 2026 12:49 PM IST
सार

Android 17 Update:

गूगल के आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 की जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर विजुअल अपियरेंस और फीचर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
android 17 to feature blur effect inbuilt app lock split notification panel update launch details
एंड्रॉयड 17 में होंगे कुछ खास अपडेट - फोटो : AI

    स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉइड का हर नया वर्जन एक नई उत्सुकता लेकर आता है। इस बार Android 17 को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे इशारा करती हैं कि गूगल अपने इस प्लेटफॉर्म को न केवल ज्यादा खूबसूरत बनाने जा रहा है, बल्कि यूजर्स की बरसों पुरानी शिकायतों को भी दूर करने वाला है। ताजा लीक्स के मुताबिक, इस नए वर्जन में इंटरफेस से लेकर प्राइवेसी तक, कई ऐसे फीचर्स जुड़ने वाले हैं जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। एंड्रॉयड 17 को इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं आपको इसमें क्या नया मिलने वाला है।

    सिस्टम यूआई में दिखेगा ब्लर इफेक्ट
    सिस्टम यूआई में दिखेगा ब्लर इफेक्ट - फोटो : Adobe Stock

    सिस्टम यूआई में दिखेगा ब्लर इफेक्ट

    Android 17 में जो सबसे बड़ा विजुअल बदलाव देखने को मिलेगा, वह है इसका नया ब्लर इफेक्ट। अब तक आपके फोन के मेनू जैसे वॉल्यूम स्लाइडर या पावर बटन का बैकग्राउंड गहरे रंग का होता था, लेकिन अब यह पूरी तरह बदल जाएगा। नए अपडेट में ये हल्के ट्रांसपैरेंट होंगे, जिससे आपके फोन का वॉलपेपर और पीछे मौजूद एप्स के आइकन हल्के से धुंधले नजर आएंगे। यह बदलाव न केवल आपके फोन को प्रीमियम लुक देगा, बल्कि यह फोन के थीम के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता भी रखता है, जिससे पूरा इंटरफेस काफी आधुनिक नजर आएगा।

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग का बदलेगा अंदाज (सांकेतिक)
    स्क्रीन रिकॉर्डिंग का बदलेगा अंदाज (सांकेतिक) - फोटो : FREEPIK

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग का बदलेगा अंदाज

    एंड्रॉइड का स्क्रीन रिकॉर्डिंग टूल अब पहले से कहीं ज्यादा एडवांस होने वाला है। पुराने पॉप-अप मेनू की जगह अब एक 'फ्लोटिंग पिल' इंटरफेस मिलेगा। इसमें यूजर्स को डिवाइस का ऑडियो रिकॉर्ड करने, माइक्रोफोन इनपुट और स्क्रीन टच दिखाने जैसे विकल्प एक ही जगह मिलेंगे। रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद भी यह कंट्रोल पैनल आपकी स्क्रीन पर मौजूद रहेगा ताकि आप इसे आसानी से नियंत्रित कर सकें। इसके अलावा, अब यूजर्स रिकॉर्डिंग के दौरान ही अलग-अलग रंगों से स्क्रीन पर कुछ भी लिख या ड्रा कर सकेंगे। शेयर करने से पहले क्लिप को देखने और एडिट करने की सुविधा भी इस नए टूल का हिस्सा होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें