फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं इतिहास के बेशकीमती सिक्के, जिनके लिए लोग चुकाते हैं करोड़ों रुपये

Tue, 10 Dec 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Dec 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Copper Dollar Double Eagle and other coins that are worth a fortune today

हर सिक्के पर उसकी कीमत लिखी होती है। कोई भी सिक्के के लिए उसपर लिखी कीमत से ज्यादा नहीं चुकाता। लेकिन कुछ सिक्के ऐसे भी हैं जिनके लिए लोग इतनी ज्यादा रकम चुकाने के लिए राजी हो जाते हैं कि एकबारगी यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इन सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व होता है और यही इन्हें बेशकीमती भी बनाते हैं। प्राचीन काल में कई तरह के सिक्के प्रचलन में थे। सोने-चांदी से लेकर तांबे तक, अलग-अलग आकार के और अलग-अलग देशों के सिक्के। आप ये जानकर हैरान होंगे कि आज इनकी कीमत करोड़ों में है। ये सिक्के अब चलन में नहीं हैं, लेकिन आज के डिजिटल करेंसी के इस दौर में इन प्राचीन सिक्कों के लिए लोग मोटी रकम चुकाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सिक्कों के बारे में। 



Copper Dollar Double Eagle and other coins that are worth a fortune today
द फ्लोइंग हेयर डॉलर (The Flowing Hair Silver/Copper Dollar)

द फ्लोइंग हेयर डॉलर (The Flowing Hair Silver/Copper Dollar)

द फ्लोइंग हेयर सिल्वर/कॉपर डॉलर न्यू जर्सी का दुर्लभ सिक्का है। आप ये जानकर हैरान होंगे कि साल 2013 में फ्लोइंग हेयर डॉलर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 71 करोड़ रुपये में बिका था। चलन में नहीं होने के बावजूद यह इतना महंगा इसलिए बिका क्योंकि यह बेहद प्राचीन और दुर्लभ है। यह सिक्का 1794-95 में प्रचलन में आया था। फ्लोइंग हेयर डॉलर 90 फीसदी चांदी और 10 फीसदी तांबे का बना है। यह सिक्का स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह अमेरिका के संघीय सरकार द्वारा जारी किया गया पहला डॉलर सिक्का है और इसको रॉबर्ट स्कॉट ने डिजाइन किया था।

Copper Dollar Double Eagle and other coins that are worth a fortune today
1933 डबल ईगल (1933 Double Eagle)

1933 डबल ईगल (1933 Double Eagle)

1933 डबल ईगल सिक्का बेशकीमती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सोने का बना है। प्रचलन में आने के एक साल बाद ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने इसे बैन कर दिया था। साल 2002 में इस सिक्के की नीलामी हुई थी, जिसमें यह 7.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 53.96 करोड़ रुपये में बिका था। इसे ऑगस्टस सेंट गौडेंस ने डिजाइन किया था। सिक्के में लेडी लिबर्टी को मशाल और जैतून शाखा पकड़े हुए दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Copper Dollar Double Eagle and other coins that are worth a fortune today
1344 एडवर्ड III फ्लोरिन (1344 Edward III florin)

1344 एडवर्ड III फ्लोरिन (1344 Edward III florin)

एडवर्ड III फ्लोरिन विश्व के सबसे दुर्लभ सिक्कों में से एक है। मौजूदा समय में इसके केवल तीन नमूने अस्तित्व में हैं। इसे एडवर्ड III फ्लोरिन ने साल 1344 में शुरू किया था। साल 2006 में एक एडवर्ड III फ्लोरिन सिक्के की नीलामी हुई थी और बाकी दो सिक्कों को ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित करने के लिए लगाया गया है l मौजूदा समय में इसका मूल्य 6.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 48.28 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed