जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के इन प्लांस में मिलेगा ज्यादा डाटा, कर सकेंगे 'अनलिमिटेड कॉल'

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 10 Dec 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jio Airtel And Vodafone-idea best prepaid plans after tariff hike all you need to know
Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone

    रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने जब से प्रीपेड प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी की हैं, तब से टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। टैरिफ प्लान महंगे होने की वजह से अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूजर्स को राहत पहुंचाते हुए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। वहीं, दूसरी तरफ जियो ने बीते रविवार (8 दिसंबर 2019) को पुराने बंद हुए 149 और 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को दोबारा मार्केट में उतारा था। अगर आप भी अपने लिए प्रीपेड प्लान रिचार्ज करवाने का विचार कर रहे है, तो हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा पैक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। अगली स्लाइड में इन प्रीपेड प्लान पर नजर डाले...

    jio 249
    jio 249 - फोटो : jio.com

    Reliance Jio का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    जियो ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए249रुपये वाले प्लान को पेश किया है। यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio का 129 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    ग्राहकों के लिए 129 रुपये वाला प्लान बाजार में उपलब्ध है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) देगी। इसके साथ ही यूजर्स को इस पैक में रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    नोट : उपभोक्ताओं को जियो के सभी प्लान में जियो एप्स क मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। साथ ही यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी चार्ज देना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें