मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा रिकॉर्ड ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2020 से पीएसबी का बाजार पूंजीकरण लगभग पांच गुना बढ़ गया है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की ओर से लगाए गए उच्च टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। अमर उजाला नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता पाने वाली एमएसएमई कंपनियों को एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 से सम्मानित करने जा रहा है। इस बीच मुंबई हवाई अड्डे पर आठ महीनों में 50 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने आगमन किया है। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
2 of 12
सरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा
- फोटो : आईस्टॉक
सरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा
सरकारी बैंक (पीएसबी) मुनाफे के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इन बैंकों का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) एक प्रतिशत से अधिक हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर एसेट क्वालिटी और स्थिर क्रेडिट ग्रोथ ने इस उछाल में योगदान दिया है। वित्त वर्ष 2020 से पीएसबी का बाजार पूंजीकरण लगभग पांच गुना बढ़ गया है। इसके अलावा, कवर किए गए बैंकों की समग्र कमाई FY26 से FY28 तक 14 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
3 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
भारतीय उत्पादों पर अमेरिका की भारी टैरिफ से बढ़ सकती है चुनौती
अमेरिका की ओर से लगाया गया उच्च टैरिफ भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। हालांकि, नरम मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में कटौती से प्रेरित घरेलू खपत से विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति चालू वित्त वर्ष में घटकर 3.5 प्रतिशत रह जाने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 4.6 प्रतिशत थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स
- फोटो : amarujala.com
अमर उजाला दे रहा नवाचार-रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
अमर उजाला नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता पाने वाली एमएसएमई कंपनियों को एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 से सम्मानित करने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 9 अक्टूबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा, मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी उपस्थित रहेंगे। इस पुरस्कार समारोह में कुल 15 श्रेणियोंमें एमएसएमई उद्यमियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अवार्ड दिए जाएंगे। अगर आप भी गुणवत्ता और स्थिरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी करें। आवेदन नि:शुल्क है। इससे संबंधित खबरें यहां और यहां पढ़ें
5 of 12
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए)
- फोटो : ANI
मुंबई हवाई अड्डे ने 50 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने जनवरी 2025 और अगस्त 2025 के बीच 50 लाख से अधिक विदेशी यात्रियों का स्वागत किया। पिछले तीन वर्षों में, हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय आगमन 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। यह वैश्विक यात्रा मानचित्र पर मुंबई की लगातार बढ़ती प्रमुखता को उजागर करता है।
55 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से सीधी कनेक्टिविटी के साथ, सीएसएमआईए ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वैश्विक रूप से जुड़े हवाई अड्डों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यहां पूरी खबर विस्तार से पढ़ें