फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If you have done excellent work in innovation and research, then apply for Amar Ujala MSME for Bharat Award

MSME For Bharat Awards: अमर उजाला दे रहा नवाचार-रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान, ऐसे करें आवेदन

Sat, 27 Sep 2025 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 27 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

9 अक्तूबर को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की मौजूदगी में देशभर के एमएसएमई को पुरस्कार मिलेगा। अगर आप भी नवाचार और रिचर्स में कर रहे बेहतर तो अभी करें आवेदन। आवेदन नि:शुल्क है।

विज्ञापन
If you have done excellent work in innovation and research, then apply for Amar Ujala MSME for Bharat Award
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं। इनका योगदान न सिर्फ जीडीपी और रोजगार में बल्कि नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी विकास में भी तेजी से बढ़ रहा है। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 तक देश में कुल 6.44 करोड़ एमएसएमई पंजीकृत हैं, जो 26.77 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहे हैं और भारत के कुल निर्यात में 46% तक की हिस्सेदारी रखते हैं। 

विज्ञापन

     
पिछले वर्ष 2023-25 में ही एमएसएमई सेक्टर में 11 मिलियन से अधिक नई नौकरियां उत्पन्न हुईं। यही नहीं, इस उद्योग का आकार 2028 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इन उद्यमों में नवाचार, रिसर्च एवं विकास की दृष्टि से उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, जैसे पीएम-विश्वकर्मा, एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम, एवं डिजिटलीकरण की पहलें, कंपनियों को नए विचारों को हकीकत में बदलने का पूरा मौका दे रही हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मंडपम में 9 अक्तूबर को होगा पुरस्कार समारोह 

अमर उजाला इसी नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता पाने वाली एमएसएमई कंपनियों को एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 से सम्मानित करने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 9 अक्टूबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा, मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी उपस्थित रहेंगे। इस पुरस्कार समारोह में कुल 15 श्रेणियोंमें एमएसएमई उद्यमियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अवार्ड दिए जाएंगे।      

मूर सिंघी संस्था करेगी पुरस्कार आवेदनों का मूल्यांकन 

मूर सिंघी संस्था इस अवार्ड का नॉलेज पार्टनर है, जो नामांकनों का मूल्यांकन और चयन करेगा ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। 1500 से अधिक डेलीगेट्स और राज्य व केंद्र स्तर के मंत्री इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।   

आज ही करें आवेदन 

अगर आपका संगठन नवाचार, रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है, तो आगे आएं और एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 के लिए अपना नामांकन भेजें। अभी रजिस्टर करने के लिए दिये गए QR कोड को स्कैन करें। आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। भारतीय एमएसएमई से आग्रह है कि वे अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर सामने लाएं और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान प्रमाणित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed