वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान पंडित दीनानाथ नादिम की कश्मीरी कविता पढ़ी-हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन-तेरा वतन-हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन। इस बजट में सीतारमण ने कई एलान किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"5e35224c8ebc3e4b21587f83","slug":"budget-2020-finance-minister-made-big-announcements-for-various-sectors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2020: अब तक के बड़े एलान, जानें किसको हुआ फायदा और नुकसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2020: अब तक के बड़े एलान, जानें किसको हुआ फायदा और नुकसान
Sat, 01 Feb 2020 03:09 PM IST
डिंपल अलवधी
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 01 Feb 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को सौगात
- किसानों की आय दोगुना करना के लक्ष्य 2022 तक।
- 11 करोड़ किसान फसल बीमा योजना।
- खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।
- पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
- पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
- महिलाओं के धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।
- चलेगी किसानों के लिए रेल, जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूछ मांस मछली के चलेगी।
बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया
- इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया है। टीबी हारेगा तो देश जीतेगा।
- वित्त मंत्री ने कहा फिट इंडिया को मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ा एक्शन ले रही है।
- आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
- टियर-2, टियर-3 शहरों में मदद पहुंचाई जाएगी।
- केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया जाएगा.
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
रेल, सड़क और हवाई यातायात सेवा के लिए एलान
- पीपीपी मॉडल से स्टेशनों के पुर्नविकास की चार परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- प्रधानमंत्री ने अर्थ गंगा की अवधारणा रखी है।
- नदी के किनारों पर आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की जाएगी।
- उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 नए वायुपत्तन कानिर्माण किया जाएगा।
- 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- 2020-21 में विद्धुत और नवीकरणीय ऊर्जा को लगभग 22 हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- राष्ट्रीय गैस ग्रिड को मौजूदा 16200 किमी से बढ़ाकर 27 हजार किमी तक पहुंचाने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
- तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा।
- राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी।
- मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त किया गया है।
- 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।
- रेलवे की खाली जमीन पर सौर उर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी।
- 27000 किमी के ट्रेक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा।
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के कार्य में तेजी लाइ जाएगी।