फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय फॉलो करें ये टिप्स, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Wed, 27 Oct 2021 01:03 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Best Tips to follow while using UPI payments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आजकल यूपीआई का इस्तेमाल लोग खूब कर रहे हैं। यह आसान भी है और सुविधाजनक भी। आप झट से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मिनटों में पैसे कहीं से मंगा भी सकते हैं। यूपीआई दरअसल आपके बैंक अकाउंट से लिंक होते हैं। ऐसे में आपका काम बेहद ही आसान हो जाता है। इस कोरोना काल में तो लेनदेन के लिए ज्यादातर लोगों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन्स का ही उपयोग किया है, लेकिन इसके साथ ही सतर्क रहने की भी बहुत जरूरत होती है। आजकल यूपीआई का इस्तेमाल करते समय धोखाधड़ी के मामले भी खूब बढ़ रहे हैं। अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसलिए सावधानी के साथ यूपीआई का इस्तेमाल करना चाहिए, कहीं ऐसा न हो, आपका बैंक अकाउंट ही खाली हो जाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 

Best Tips to follow while using UPI payments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आप यूपीआई के जरिये किसी को भी ऐसे ही पैसे ट्रांसफर न कर दें, जिसको आप जानते भी नहीं हैं। कई साइबर अपराधी पेमेंट की रिक्वेस्ट करके भी फ्रॉड करते हैं। इसलिए बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। 

Best Tips to follow while using UPI payments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपराधी क्यूआर कोड के जरिये भी फ्रॉड कर सकते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति से पेमेंट लेने या देने के लिए कभी भी क्यूआर कोड को स्कैन न करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी किसी व्यक्ति से अपना यूपीआई पिन, कार्ड डिटेल्स, ओटीपी, सीवीवी आदि शेयर न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tips to follow while using UPI payments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई बार लोगों के पास ऐसे फर्जी कॉल भी आते हैं, जो खुद को बैंक की ओर से होने का दावा करते हैं और आपसे डेबिट-क्रेडिट कार्ड और यूपीआई पेमेंट संबंधी जानकारियां मांगते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क करें और कभी भी कोई जानकारी साझा न करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बैंक कभी भी आपसे निजी जानकारियां नहीं मांगता है। 

विज्ञापन
Best Tips to follow while using UPI payments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे कोई एप्लीकेशन, यूपीआई एप या पेमेंट वॉलेट डाउनलोड करने के लिए कहता है तो ऐसा भूलकर भी न करें, क्योंकि हो सकता है ऐसा करते ही आपका बैंक अकाउंट ही साफ हो जाए और आप बाद में पछताकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed