रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया जबकि करीब 65 हजार लोगों के बीच कच्चे राशन का वितरण किया गया।
Nita Ambani: नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन पर हुई ‘अन्न-सेवा’, 1.4 लाख लोगों को वितरित किया गया भोजन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 02 Nov 2023 03:01 PM IST
सार
Nita Ambani: भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन