सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर लंबे समय से हो रहा इंतजार समाप्त हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने वेतन में 23 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। बैठक में बढ़े वेतन को जुलाई से देने पर सहमति बनी, जबकि सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू मानी जाएंगी। अब इसके बाद जाहिर है केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन एरियर के साथ बढ़कर मिलेगा। इस मौके पर वह अगर इन 10 शेयरों पर पैसा लगाएं तो मुनाफा कमा सकते हैं।
वोल्टास
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक खासकर ऐसी बनाने वाली टाटा की उपक्रम वोल्टास लिमिटेड में अगर 12 महीने का समय लेकर निवेश किया जाए तो एंजेल ब्रोकिंग के अनुसार इसके दाम 407 तक पहुंच सकते हैं। अभी ये शेयर 319.95 पैसे के करीब कारोबार कर रहा है।
इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ
सियाराम सिल्क मिल्स
सियाराम सिल्क मिल्स पर सेंट्रम ब्रोकिंग ने अगले बारह माह का लक्ष्य 1265 रुपए पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सियाराम वर्षों से फैब्रिक के कारोबार में अग्रसर है और अब वह रेडीमेड गार्मेंट के बिजनेस में भी बढ़ रही है। अभी सियाराम का शेयर 1128 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ
ब्लू स्टार
ब्लू स्टार एयर कंडिशनर बनाने वाली भारत की अग्रणी कंपनी है। भारत में एयर कंडिशनर बाजार अच्छा खासा है और एयर कंडिशनर की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए एंजेल ब्रोकिंग ने ब्लू स्टार का अगले 12 महीने का लक्ष्य 495 रुपए बनाकर चलने की बात कही है। अभी ये शेयर 435.70 पर कारोबार कर रहा है।
इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ
बजाज इलेक्ट्रिकल्स
बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स छोटे होम एप्लाइंसेस बनाती है। एंजेल ब्रोकिंग ने निवेशकों को 12 माह का लक्ष्य 268 रुपए मानकर निवेश करने की सलाह दी है। अभी ये शेयर 229.35 पर कारोबार कर रहा है। लेक्ट्रिकल्स छोटे होम एप्लाइंसेस बनाने वाली कंपनियों में ये चौथे स्थान पर है।
इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ
अरविंद
उपभोक्ता आधारित बिजनेस में दिन पर दिन बढ़ोतरी के बीच सीएलएस ए ने अरविंद के शेयर का लक्ष्य 366 रुपए बनाकर निवेश की सलाह दी है। वहीं ग्लोबल इंन्वेस्टमेंट का कहना है कि अरविंद देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक है। अरविंद का शेयर आज 327 पर कारोबार कर रहा है।