फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: FD कराने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है आपको बड़ा नुकसान

Fri, 22 Oct 2021 11:31 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Banking Tips Fixed Deposit tips keep these thing in mind during fixed deposit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

भारत की एक बड़ी मिडिल क्लास आबादी निवेश के क्षेत्र में फिक्स्ड डिपॉजिट में ही अपने पैसों को इन्वेस्ट करती है। वे अपनी सेविंग्स पर एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेश के रूप में फिक्स्ड डिपॉजिट को ही एक बेहतर विकल्प मानते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिनका FD करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में -



अगर आपने अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट करने का प्लान बना लिया है, तो FD की अवधि के बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटाएं। अगर आप बीच में ही अपनी एफडी को तोड़ते हैं, तो बैंक आपसे कुछ प्रतिशत जुर्माना भी ले सकता है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले उसकी अवधि के बारे में अच्छे से सोच लें। इससे आपको लॉन्ग टर्म में काफी फायदा होगा।

Banking Tips Fixed Deposit tips keep these thing in mind during fixed deposit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर आप एक बड़ी रकम की FD करने जा रहे हैं, तो उसे एक ही FD में जमा ना करें। आप उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कई सारी FD में बांट लीजिए और विभिन्न बैंकों में उसकी एफडी करवाएं। इससे ये फायदा होगा कि जब आपको पैसों की जरूरत होगी, तब आप आसानी से एक या दो FD को ब्रेक करवा कर निकाल सकेंगे। वहीं आपकी बाकी FD सही सलामत ग्रो करती रहेगी। इससे आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं।

Banking Tips Fixed Deposit tips keep these thing in mind during fixed deposit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कई सारे बैंक्स सीनियर सीटिजन्स को FD करवाने पर अधिक ब्याज देते हैं। ऐसे में अगर आपके घर पर कोई बुजुर्ग व्यक्ति है, तो कोशिश करें कि FD उन्हीं के नाम पर करवाई जाए। इससे आप अधिक लाभ कमा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips Fixed Deposit tips keep these thing in mind during fixed deposit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

FD करते वक्त इस बात की अच्छे से जांच कर लें कि बैंक आपको आपकी रकम पर कितना ब्याज दर दे रहा है। FD पर जो रिटर्न व्यक्ति को प्राप्त होता है, वह पूरी तरह सुरक्षित होता है। FD में जमा किए गए पैसों पर मार्केट के अप डाउन का कोई असर नहीं होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed