अगर आपका भी आईसीआईसीआई बैंक में खाता है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के मुश्किल समय में सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए तत्काल मंजूरी के साथ ओवरड्राफ्ट सुविधा देने का फैसला लिया है, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आइए जानते हैं इस खास योजना के बारे में।
इस बैंक में है खाता, तो सिर्फ तीन स्टेप्स में पाएं सैलरी का तीन गुना पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों ग्राहकों को होगा फायदा
ओवरड्राफ्ट सुविधा से बैंक के लाखों प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को फायदा होगा और उन्हें घर बैठे ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके तहत ग्राहकों के ओवरड्राफ्ट से जुड़े आवेदन को तत्काल स्वीकृति मिल सकती है। इतना ही नहीं, आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक 48 घंटे के भीतर ओवरड्राफ्ट सुविधा का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत आप ब्याज का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
बचा सकते हैं ब्याज
इस ओवरड्राफ्ट पर ब्याज की गणना ग्राहक के लिए मंजूर ओवरड्राफ्ट की पूरी राशि पर नहीं की जाएगी। ब्याज देय की गणना इस आधार पर की जाएगी कि मंजूर राशि में उसने कितने का इस्तेमाल किया है। यानी आप मंजूर राशि में से जितना खर्च करेंगे, सिर्फ उसी राशि पर ब्याज लगेगा। कम खर्च करने पर आपको कम ब्याज देना होगा।
इस तरह तत्काल मिलेगी स्वीकृति
अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उटाना चाहते हैं, तो बता दें कि बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को तत्काल स्वीकृति मिल जाएगी। साथ ही इस कार्य के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत भी नहीं होगी।
इतना ही नहीं, आपको अपनी सलरी का तीन गुना पैसा भी मिलेगा। अगली स्लाइड में जानते हैं इसके बारे में।
मिलेगी सैलरी के तीन गुना तक की राशि
इसकी सबसे खास बात ये है कि आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को उनकी नेट सैलरी के तीन गुना तक की राशि इस सुविधा के तहत ऑफर कर रहा है। भुगतान की बात करें, तो ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से बकाया राशि को चुका सकते हैं। साथ ही अगर अगर आप तय समय से पहले राशि को चुकाते हैं, तो इसके लिए आपसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: EPFO की नई सुविधा शुरू, अब कहीं से भी आसानी से हो सकेगा PF दावों का निपटारा
आइए जानते हैं आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
तीन स्टेप्स में उठाएं योजना का लाभ
- ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने इंटरनेट बैंकिंग काते में लॉगइन करना होगा।
- अब 'ऑफर' सेक्शन में जाएं।
- यहां प्री-एप्रुव्ड ओडी ऑफर को चेक करिए और फिर इसे अप्लाई कर दें।
बैंक ने कहा कि इस सुविधा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी। बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए ग्राहक बैंक के इस 'इंस्टा फ्लेक्सीकैश' योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह पूरी तरह की डिजिटल सुविधा है।