फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर बैठे मिलेगी पैसे जमा व निकालने की सुविधा, पूरे होंगे बैंकिंग कार्य

Sat, 04 Apr 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 04 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
doorstep banking service facility by SBI ICICI HDFC etc know Eligibility and other details

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में लोग भी सावधानी बरत रहे हैं और बैंकिंग कार्यों के लिए भी घर से कम निकल रहे हैं। लेकिन अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम शेष है, तो उसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक अपने ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा मुहैया करा रहे हैं। यानी ग्राहक अपने बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। 



doorstep banking service facility by SBI ICICI HDFC etc know Eligibility and other details
SBI Doorstep banking - फोटो : twitter
अगर आपको नकदी की आपात जरूर होती है, तो बैंक ग्राहकों को घर पर भी नकदी डिलीवर करने को तैयार है। एसबीआई SBI डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज में निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं-
  • नकदी देने के लिए
  • नकदी लेने के लिए
  • चेक देने के लिए
  • ड्राफ्ट की डिलिवरी करने के लिए
  • टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी के लिए
  • लाइफ सर्टिफिकेट के लिए
  • केवाईसी दस्तावेज देने के लिए
अगली स्लाइड में जानते हैं इस सुविधा का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं।
doorstep banking service facility by SBI ICICI HDFC etc know Eligibility and other details

एसबीआई ग्राहकों के लिए यह सुविधा कार्यकारी दिनों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक उपलब्ध है। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। मालूम हो कि सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
doorstep banking service facility by SBI ICICI HDFC etc know Eligibility and other details
एसबीआई - फोटो : PTI
इस बीच आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा-
  • डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा सिर्फ पूरी तरह केवाईसी हो चुके ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
  • इसके अतिरिक्त गैर-व्यक्तिगत और नाबालिग खाते भी इस सुविधा के योग्य नहीं हैं।
  • गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 60 रुपये और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लगेगा। वहीं वित्तीय लेनदेन के लिए 100 रुपये और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लगेगा।
  • ज्वाइंट खाते वाले ग्राहक इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते।
  • निकासी चेक या फिर पासबुक द्वारा ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
doorstep banking service facility by SBI ICICI HDFC etc know Eligibility and other details
- फोटो : PTI

ध्यान रहे कि यह सुविधा सिर्फ वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग लोगों के लिए ही उपलब्ध है। इन सेवाओं के लिए खाताधारक को होम ब्रांच से पांच किलोमीटर के दायरे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ मौजूद रहना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed