फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI ने लॉन्च की नई सुविधा, जब चाहें लॉक व अनलॉक कर सकेंगे इंटरनेट बैंकिंग

Wed, 21 Aug 2019 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Now you can lock or unlock your SBI Net banking access to prevent frauds

भारत में आज लगभग हर कोई इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करता है। लेकिन सवाल ये है कि नेट बैंकिंग आखिर कितनी सुरक्षित है। नेट बैंकिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए अब देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा आरंभ की है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Now you can lock or unlock your SBI Net banking access to prevent frauds

एसबीआई ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब नेट बैंकिंग को लॉक व अनलॉक करने की सुविधा आरंभ की है। यानी ग्राहकों को जब नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने होगा, तब वे उसे अनलॉक कर सकते हैं और इस्तेमाल के बाद वे अपने नेट बैंकिंग को दोबारा लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया क्या है। 

Now you can lock or unlock your SBI Net banking access to prevent frauds
  • इंटरनेट बैंकिंग लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट में आपको 'Lock & Unlock User' के विकल्प पर जाना होगा।
  • अब आपको इंटरनेट बैंकिंग यूसरनेम, अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड जैसी जरूरी जानकारी डालनी होगी। जानकारी डालने के बाद सुविधा को लॉक करने के लिए आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू से 'Lock User Access' को चुनना होगा। वहीं अनलॉक करने के लिए आपको 'Unlock User Access' के विकल्प को चुनना होगा। विकल्प का चयन कर आप 'OK' दबाएं। 
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल व ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपका इंटरनेट बैंकिंग लॉक व अनलॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Now you can lock or unlock your SBI Net banking access to prevent frauds

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बेहतर सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर, ग्राहक अपना आईएनबी एक्सेस लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा केवल रिटेल ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। कॉर्पोरेट ग्राहक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते। 

विज्ञापन
Now you can lock or unlock your SBI Net banking access to prevent frauds

नेट बैंकिंग लॉक व अनलॉक करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड किसी सुरक्षित जगह पर लिख लें। प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉग इन पासवर्ड से अलग होता है। अगर आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड भूल गए हैं, तो इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले अपना प्रोफाइल पासवर्ड सेट कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed