फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना कार्ड के चुटकियों में निकालें ATM से पैसा, ये है पूरा प्रोसेस

Tue, 20 Aug 2019 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 20 Aug 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
YONO cash for cardless ATM withdrawals by State Bank Of India

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देता है, जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। SBI की इस सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash) है। तो आइए जानते हैं कि SBI का योनो कैश फीचर कैसे काम करता है और बिना एटीएम कार्ड के आप कैसे पैसे निकाल सकते हैं।

YONO cash for cardless ATM withdrawals by State Bank Of India
सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में SBI का योनो मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको छह अंकों का योनो पिन सेट करना होगा। 
YONO cash for cardless ATM withdrawals by State Bank Of India

यदि आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योनो ऐप में रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें छह अंकों का एक पिन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
YONO cash for cardless ATM withdrawals by State Bank Of India

इस पिन की मदद से आप किसी भी नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। ध्यान रहे कि इस पिन की वैधता 30 मिनट तक की है यानी पिन आने के 30 मिनट के बाद वह एक्सपायर हो जाएगा और आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। एसबीआई देशभर के कई एटीएम में YONO Cash Point की सुविधा देता है। 

विज्ञापन
YONO cash for cardless ATM withdrawals by State Bank Of India

गौरतलब है कि एसबीआई ने साल 2017 में ग्राहकों की सुविधा के लिए योनो ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप की मदद से आप खरीदारी भी कर सकते हैं। इस ऐप को सिर्फ गूगल प्ले-स्टोर से अभी तक एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। यह ऐप आईफोन के लिए भी उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed