फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2019: बैंक दे रहे हैं धमाकेदार ऑफर, सोना खरीदने पर भारी छूट

Fri, 25 Oct 2019 10:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Oct 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2019 gold offers ICICI Bank HDFC Bank credit card

आज 25 अक्तूबर को धनतेरस के दिन लोग सोना खरीदते हैं। ऐसे में देश के कई बैंकों ने सोना खरीदने पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर निकाले हैं। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने डेबिट व क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने पर ऑफर निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

Dhanteras 2019 gold offers ICICI Bank HDFC Bank credit card

HDFC बैंक का शानदार ऑफर

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर निकाला है। तनिष्क स्टोर से सोना खरीदने पर ग्राहकों को भारी छूट मिलेगी। इसके लिए आपको एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा। यह ऑफक 28 सितंबर से ही शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2019 है। 

10,000 रुपये तक की मिलेगी छूट

  • ऑफर के तहत अगर आप तनिष्क स्टोर से 50,000 रुपये से 99,000 रुपये तक का सोना खरीदते हैं, तो आपको 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके लिए आपको एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा।
  • इसी तरह एक लाख से 249,999 रुपये खर्च करने पर आपको 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। 
  • वहीं 250,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। 
Dhanteras 2019 gold offers ICICI Bank HDFC Bank credit card

एचडीएफसी बैंक का ऑफर नंबर दो

एचडीएफसी बैंक के एक अन्य ऑफर के तहत अगर आप रिलायंस ज्वेल्स स्टोर से सोना खरीदते हैं, तो भी ग्राहकों को खास ऑफर दिया जा रहा है। यदि ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10,000 रुपये खर्च करते हैं, तो उन्हें 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। अधिकतम कैशबैक 2,500 रुपये का है। यह ऑफर 28 सितंबर से 31 दिसंबर 2019 तक है।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजना के तहत सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज, अभी उठाएं लाभ वरना हो जाएगी देर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2019 gold offers ICICI Bank HDFC Bank credit card

ICICI बैंक का खास ऑफर

धनतेरस के अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर की पेशकश की है। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 1,000 रुपये से अधिक का डिजिटल सोना खरीदते हैं, तो ग्राहकों को 30 मिलीग्राम के गोल्ड बैक ऑफर का लाभ मिल सकता है। इसके लिए ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करना होगा। 

बैंक का ये खास ऑफर आठ अक्तूबर से ही शुरू हो गया था और यह 25 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। बता दें कि ऑफर की समाप्ति की तारीख से 14 दिन के अंदर ग्राहकों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, ग्राहक सिक्कों और गोल्ड बार के उत्पादों की डिलीवरी अपने घर तक भी करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें 99 रुपये डिलीवरी चार्ज के तौर पर देने होंगे। सिक्कों की डिलीवरी पांच से सात कार्य दिवसों के बीच हो सकती है।

अन्य जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Dhanteras 2019 gold offers ICICI Bank HDFC Bank credit card

आईसीआईसीआई बैंक का ऑफर नंबर दो

साथ ही अगर आप कल्याण ज्वेलर्स की दुकान से सोना खरीदते हैं, तो 30,000 रुपये के न्यूनतम खर्च पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। प्रति कार्ड पर ध्यान रहे कि अधिकतम कैशबैक 5,000 रुपये है। यह ऑफर 27 सितंबर 2019 को ही शुरू हो गया था, जो 27 अक्तूबर 2019 तक चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed